संत कबीर नगर । जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी।
बैठक में सी0एम0 युवा अभियान के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया कि मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है, जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से लक्ष्य सभी बैंको को प्रेषित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित जिला बैंकर्स सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक /जिला सम्न्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक, को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृत/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, तथा ऐसे शाखा प्रबन्धकों जिनके शाखा द्वारा अभी तक योजनान्तर्गत प्रगति शून्य है, उनकी समीक्षा हेतु अलग से बैठक आहूत करें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक तथा जनपद के समस्त जिला बैंक समन्वयकों/शाखा प्रबन्धकों को सी0एम0 युवा/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार/एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण एवं एक जनपद एक व्यंजन योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया गया, उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि उक्त योजना की सतत् समीक्षा करते हुये लक्ष्यानुरूप प्रगति करायें।
बैठक में सतीश कुमार/जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग/जनपद स्तरीय अधिकारीगण/अग्रणी जिला प्रबन्धक/जिला बैंक समन्वयक गण/शाखा प्रबन्धकगण आदि उपस्थित रहें।