भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी का करूंगा सेवा : राजकिशोर सिंह

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह का बस्ती आगमन पर हुआ स्वागत

भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी का करूंगा सेवा : राजकिशोर सिंह

बस्ती। भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह रविवार को गृह जनपद बस्ती पहुंचे, जहां पर उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजकिशोर सिंह ने कहा कि भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी का सेवा करूंगा और प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूत करूंगा।उल्लेखनीय है कि 02 मई को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष बीजेपी में शामिल हुए।श्री सिंह भाजपा की सदस्यता लेने के बाद रविवार को बस्ती के निकले, वह अयोध्या की सीमा पर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

उनके स्वागत के दौरान सांसद एवं बस्ती से प्रत्याशी हरीश द्विवेदी एवं उनके समर्थक भी उपस्थित रहे।राज किशोर सिंह का छावनी हर्रेया कप्तानगंज सहित अन्य जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके भाई बृज किशोर सिंह डिंपल व बेटा शानू भी उपस्थित रहे। इसके बाद एडिटोरियल में सम्मान समारोह का आयोजन किया।इस मौके पर राज किशोर सिंह ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का ईमानदार कार्यकर्ता बनकर पार्टी की सेवा करूंगा और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने का काम करूंगा।उन्होंने कहा कि भाजपा एकलौती पार्टी है, जिसके लिए देश और समाज सर्वोपरि है, राष्ट्र प्रथम है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा के उम्मीदवार हरीश द्विवेदी को रिकार्ड मतों के अंतर से विजयी बनाएं।

Tags: Basti

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ रोकी, 30 को किया ढेर  उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ रोकी, 30 को किया ढेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने उत्तरी वजीरिस्तान में अफगान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ को विफल कर दिया। जवानों ने...
सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन
दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में गिरावट का रुख
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
झारखंड में जुलाई माह में होगी अच्छी बारिश