प्रमोद ने पढ़ाया नये राज्यसभा सांसदों को विधायी कौशल का पाठ, बढ़ा प्रतापगढ़ का मान

पार्लियामेण्ट्री एनेक्सी में विषय बोध कार्यक्रम में विपक्ष के उपनेता के उदबोधन से गौरवपूर्ण हुई अनुभूति

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के अनुभव और वरिष्ठता के चलते संसदीय पटल पर प्रतापगढ़ के नाम  एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। नई दिल्ली के पार्लियामेण्ट्री एनेक्सी में रविवार की शाम राज्यसभा के नव निर्वाचित सांसदों के लिए विशेष तौर पर विषय बोध कार्यक्रम में वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी का उदबोधन कार्यक्रम हुआ। राज्यसभा सचिवालय द्वारा नव निर्वाचित सांसदों को संसद की कार्यवाही से जुड़े विधायी कौशल में निपुणता के लिए आयोजित विषय बोध में विपक्ष की ओर से सिर्फ प्रमोद तिवारी का चयन जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण की अनुभूति है।  संसदीय यात्रा के प्रारम्भ कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व को लेकर सोमवार को यहां खासतौर पर प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े प्रशंसकों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल भी देखा गया।

सांसद प्रमोद तिवारी ने उदबोधन में नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को संसदीय कार्रवाई के नियमों व आचरण से जुड़े विषयों पर पारंगत किया। वहीं उन्होने नये सांसदों का ज्ञान बढ़ाते हुए उन्हें संसद के प्रश्न प्रहर में जनहित से जुड़े प्रश्नों को नियमों के तहत उठाने की भी जानकारियां प्रदान की। सांसद निधि के जनकल्याणकारी योजनाओं में उपयोग तथा खर्च को लेकर भी उपनेता प्रमोद तिवारी ने नव निर्वाचित सांसदों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। सांसद प्रमोद तिवारी के संसदीय अनुभव को लेकर नये सांसदों ने उदबोधन के बीच अपने सवाल भी रखे। इसके चलते सांसद प्रमोद तिवारी का उदबोधन निर्धारित तीस मिनट से बढ़कर लगभग सवा घण्टे हुआ। सांसद प्रमोद तिवारी संसद की इथिक्स कमेटी की भी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। इस कार्यक्रम में सत्ता एवं विपक्ष के नव निर्वाचित सांसदों के समूह में प्रमोद तिवारी के अनुभवशील उदबोधन को लेकर खासी प्रसन्नता भी देखी गयी। राज्यसभा सचिवालय द्वारा संसद की इस महत्वपूर्ण परिचर्चा में प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधित्व से जिले को पहली बार संसदीय उपलब्धि के गौरव का तकमा मिल सका है। यह जानकारी सांसद प्रमोद के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सोमवार को यहां दी है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

पेपर लीक पर संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने, दोनों पक्षों ने रखे तीखे तर्क

सरकार ने फास्ट ट्रैक अदालतों और सख्त कानून का रोडमैप रखा कांग्रेस-सपा ने मूल समस्या से ध्यान भटकाने की कोशिश...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक पर संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने, दोनों पक्षों ने रखे तीखे तर्क

पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव 

रावलकोट में प्रदर्शन जारी, संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल दखल की अपील इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव 

तटरक्षक बल में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मिलेगा अधिकार, दो नई नीतियों को मंजूरी

समुद्र में ड्यूटी के दौरान लापता जवानों के परिजनों को जल्द मिलेंगे सभी लाभ नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...
राष्ट्रीय 
तटरक्षक बल में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मिलेगा अधिकार, दो नई नीतियों को मंजूरी

‘मंगल मिलन’ में राजग नेताओं का जमावड़ा, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल  नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत...
राष्ट्रीय 
‘मंगल मिलन’ में राजग नेताओं का जमावड़ा, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा

सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बालक और एक किशोरी जहरीले सांप के काटने...
उत्तर प्रदेश 

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

सोनभद्र। वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार को वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जीविकोपार्जन भर मासिक...
उत्तर प्रदेश 
वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

प्रस्तावित सर्किल रेट के विरोध में एडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी,सोनभद्र। जमीन बैनामे (रजिस्ट्री) की प्रस्तावित नई मूल्य सूची (सर्किल रेट) के विरोध में तहसील क्षेत्र के अधिवक्ताओं का गुस्सा...
उत्तर प्रदेश 
प्रस्तावित सर्किल रेट के विरोध में एडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन