विश्व बृद्ध जन जागरूकता दिवस पर जिलाधिकारी ने आवासीय बृद्ध आश्रम का भृमण किया

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, विश्व बृद्ध जन जागरूकता दिवस के अवसर पर टूण्डला स्थित आवासीय बृद्ध आश्रम का जिलाधिकारी ने औचक भृमण किया
जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा सोमवार को विश्व बृद्ध जन जागरूकता दिवस के अवसर पर टूण्डला के समीप बने आवासीय बृद्ध आश्रम पहुँचे।
वहाँ पहुँचकर उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनको होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी हासिल की।
जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा को अपने बीच पाकर बृद्ध जनों का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने उनसे कहा कि उन्हें किसी की सहानुभूति की जरूरत नही है। बुजुर्गों ने केवल एक ही बात की, कि जिन बच्चो के लिए उन्होंने अपना सारा जीवन खपा दिया।  आज उन्ही बच्चो ने उन्हें अकेला और बे सहारा छोड़ दिया। आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की आँखों मे केवल एक सवाल तैरता दिखाई दे रहा था। कि हमारे जीवन मे यह अकेलापन क्यो है।
जिलाधिकारी ने मुंशी प्रेमचंद के द्वारा लिखी गयी कहानियों का स्मरण कराते हुए कहा कि*बुढ़ापा वास्तव में बचपन का ही पुनरागमन होता है* इस लिये आश्रम के स्टाफ अथवा अन्य किसी को इन बुजुर्गों की बातों का बुरा नही मानना चाहिए। उनके साथ प्यार से पेश आये ,और उनके साथ भावनात्मक सहयोग करें। 
उनके मन और ह्रदय के साथ खुद को एकाग्र कर सोचें कि उनके जीवन का यह अन्तिम समय किस दौर से गुजर रहा होगा। क्या उन्हें अपने परिवार व नाती पोतों की याद नही सताती होगी। जिसके लिये उन्होंने अपने जीवन मे सब तरह की तकलीफों को सहन किया। इसी का परिणाम है, कि जीवन के अन्तिम पड़ाव में वह यहाँ रहकर अपना समय व्यतीत कर रहे है। इस लिए इन बुजुर्गों के साथ ऐसा व्यवहार करें। जैसे एक माँ अपने अबोध बालक के साथ करती है।
भृमण के दौरान जैसे ही जिलाधिकारी बृद्ध वीरपाल सिंह के करीब पहुँचे तो वह रोने लगे और कहने लगे कि मेरे बेटे की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन नाती-पोते उनकी देखभाल नही करते जिसके कारण मजबूरन उन्हें इस आश्रम की शरण लेनी पड़ी। उनकी आँखों का दर्द इस आधुनिक पीढ़ी की संवेदनहीन सोच को बयां कर रहा था।
उल्लेखनीय है , इस आवासीय बृद्ध आश्रम का संचालन 2017 से ग्रामीण विकास सेवा संघ द्वारा किया जा रहा है। इस आश्रम में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 47 बृद्ध जन निवास कर रहे है।
जिलाधिकारी ने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की चर्चा करते हुए बताया कि इस बार योग दिवस की विशेष थीम "स्वस्थ बृद्धावस्था के लिए योग"  रखी गयी है। इसी के दृष्टिगत उन्होंने निर्देश दिये कि आश्रम के बुजुर्गों को उनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार नियमित  योगाभ्यास कराया जाये। जिससे वह न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे, बल्कि मानसिक तनाव और अकेलेपन से भी मुक्त रह सके।
जिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद बृद्ध महिलायों व अन्य बुजुर्गों से  बात कर उनके दुखो को साझा किया। और भोजन में देरी होने पर कुछ बुजुर्गों के नाराजगी जताये जाने पर उन्होंने स्टाफ को बेहद संवेदनशील सीख दी।
जिलाधिकारी ने समाजकल्याण अधिकारी राजमती को निर्देशित करते हुए कहा कि वे समय-समय पर स्वयं आश्रम का दौरा करें। और बुजुर्गों के सुख-दुख में सहभागी बने। और आश्रम प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया कि यहां की व्यवस्थाओं में जो भी कमियां है, उन्हें शीघ्र दूर किया जाये। और बुजुर्गों को किसी भी स्तर पर अकेलेपन का अहसास नही होने दिया जाये।
जिलाधिकारी ने सभी बृद्ध जनों को फल वितरित किये। और उन्हें ढांढस बंधाया और भावुक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी टूण्डला अनुराधा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजमती भी मौजूद रही।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं एवं संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं एवं संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

डीएम ने जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय व 100 बेडेड चिकित्सालय शिवसत का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय तथा शिवसत स्थित...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय व 100 बेडेड चिकित्सालय शिवसत का किया निरीक्षण

पत्नी की खुदकुशी के तीन दिन बाद पति ने की आत्महत्या

नोएडा। नाेएडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा निवासी ऑटो चालक ने सोमवार को पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी की खुदकुशी के तीन दिन बाद पति ने की आत्महत्या

विधायक राम मूर्ति वर्मा के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी टांडा को ज्ञापन सौंपा

अंबेडकरनगर।पूर्व मंत्री एवं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को टांडा तहसील...