एनएसएस वॉलिंटियर्स ने सीखा माल गृह रजिस्टर मेंटिनेंस एवं घटनास्थल का निरीक्षण करना

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

IMG-20231123-WA0173

बदायूं। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय एवम उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक अधिगम इंटर्नशिप के अंतर्गत पुलिस विभाग की ओर से नामित नोडल अधिकारी सीओ सिटी आलोक मिश्रा के के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। सिविल लाइंस थाना में थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई एवं हेड कांस्टेबल रवि यादव ने जे एस कॉलेज उनौला के एनएसएस  वॉलिंटियर्स को थाना के माल गृह रजिस्टर को मेंटेन करना सिखाया। उझानी थाना में भी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल रोशी देवी द्वारा माल गृह के रख रखाव की जानकारी दी गई।  यहां पर गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज कछला के बंसी दास गुप्ता, लोकेश, मनीष कुमार ,साक्षी शर्मा ,रश्मि यादव, शीतल तोमर, देवांश भारद्वाज आदि ने प्रशिक्षण लिया। वहीं सदर कोतवाली एवम मुजरिया थाना में घटना स्थल का निरीक्षण करने की तरकीब सिखाई गई। थाना प्रभारी रेनू सिंह एवं इंस्पेक्टर हरिमोहन सिंह एवम दिनेश तिवारी ने डीपी महाविद्यालय सहसवान के एनएसएस वॉलिंटियर्स को घटना स्थल निरीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया। यहां पर अजय कुमार सिंह,संगीता, नीतू सागर, प्रीति आदि ने प्रशिक्षण लिया । सदर कोतवाली में प्रभारी विजेन्द्र सिंह एवम इंस्पेक्टर विश्व बन्धु ढाका ने घटना स्थल निरीक्षण का प्रशिक्षण दिया , जिसमें बीआईएमटी के विशाल यादव, सुमित कुमार, स्नेहा बघेल आदि मौजूद रहे। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने प्रशिक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद  ज्ञापित करते हुए सभी प्रशिक्षु एनएसएस वॉलिंटियर्स को शुभकामनाएं दी हैं।

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र ये खबर भी पढ़े : लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत