डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

एक अवैध तमंचा एक जिंदा एक खोखा एक मिस कारतूस और लूट की 20170 रुपए की नगदी बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा एक जिंदा एक खोखा एक मिस कारतूस और लूट की 20170 रुपए की नगदी बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश ने बीते तीन जुलाई को मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर के साथ सोने की चैन की लूट की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते तीन जुलाई को डॉक्टर के साथ सोने के चैन की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश शिवम उर्फ शिवा को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि देर थाना इकदिल पुलिस चितभवन नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश इटावा भरथना मार्ग पर स्थित सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के आगे नावली जाने वाले मार्ग के पास खड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मसाले-अचार समेत 16 खाद्य नमूने भरे ये खबर भी पढ़े : खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मसाले-अचार समेत 16 खाद्य नमूने भरे

 स्वयं को पुलिस टीम द्वारा घिरता देखकर बदमाश ने खजूर की झाड़ियों में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया । जिस पर पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जबाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग करना शुरू किया। इस दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश शिवम उर्फ शिवा के दाहिने पैर में लगी जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश शिवम उर्फ शिवा के पास से एक तमंचा एक जिंदा एक खोखा एक मिस कारतूस और 20170 रुपए की नगदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कई बार लूट और चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूरेनियम समझौते पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने भाजपा के दावे को बताया गलत

कांग्रेस ने राजनीतिक श्रेय लेने का लगाया आरोप नई दिल्ली। कांग्रेस ने ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम निर्यात के मुद्दे...
राष्ट्रीय 
यूरेनियम समझौते पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने भाजपा के दावे को बताया गलत

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी