यूपी-राजस्थान में कब होगी मानसून की विदाई?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्लीः देश में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार कम होने लगी है और यह अब लौटने की तैयारी कर रहा है। देश का उत्तर-पश्चिमी इलाका सबसे पहले बारिश के मौसम को अलविदा कहेगा। इस बार मानसून लेट विदाई लेने वाला है। मानसून आम तौर पर अक्टूबर की शुरुआत के बाद ही देश से पूरी तरह विदा होता है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर सितंबर महीने के मध्य से ही मानसून की विदाई होने लगती है। उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी शुरू होने की सामान्य तारीख 17-18 सितंबर है, हालांकि इस साल थोड़ा लेट है। 

राजस्थान से कब होगी मानसून की विदाई

भूजल जांच में यूपी देश में अव्वल ये खबर भी पढ़े : भूजल जांच में यूपी देश में अव्वल

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून की राजस्थान के कई हिस्सों से विदाई इस हफ्ते शुरू हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियों में कमी होने और मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। यानी 19 सितंबर के बाद राजस्थान से मानसून विदाई ले सकता है।

दिल्ली-हरियाणा में कब मानसून होगा विदा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। इस बदलाव से आसमान साफ ​​होगा और नमी कम होगी। इसके बाद बारिश की गतिविधियां बंद हो सकती है। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके, हरियाणा और पंजाब में मानसून 20-21 सितंबर के बाद विदाई ले सकता है। 

यूपी में कब मानसून की होगी विदाई

वहीं, अगले एक हफ्ते में उत्तर प्रदेश से मानसून विदा हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है और संभावना है कि 22 सितंबर से दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा। आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक सौराष्ट्र और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर से शुरू होकर बीकानेर, चूरू, बरेली, गोरखपुर, पटना, रांची और कोलकाता होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैला कम दबाव वाला क्षेत्र अभी राज्य के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान झमाझम बारिश हुई। 

मानसून कैसे लौटता है?

मानसून का लौटना रातों-रात होने वाली घटना नहीं है। मौसम विभाग मानसून की वापसी की घोषणा 1 सितंबर के बाद तभी करता है जब तीन स्पष्ट संकेत मिलते हैं। उस इलाके में लगातार पांच दिनों तक बारिश न हो, सूखी हवा चलने लगे और निचले वायुमंडल में उच्च दबाव वाला सिस्टम बने। जैसे-जैसे सूखी हवा का असर बढ़ने लगता है वैसे-वैसे आसमान साफ होने लगता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां बंद हो जाती हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान