मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, राहुल ने केंद्र की भूमिका पर उठाए सवाल

कामजोंग में 20 घर जलने पर नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रपति शासन पर निशाना साधा 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बोले-विभाजनकारी राजनीति से बिगड़े हालात, शांति बहाली के ठोस कदम जरूरी

नई दिल्ली। मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में अब भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बावजूद हिंसा की घटनाएं जारी हैं, जो केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती हैं।

राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि मणिपुर में एक बार फिर नफरत और हिंसा की आग में 20 घर जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और अनगिनत परिवार उजड़ चुके हैं। मणिपुर जिस पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना करना भी कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विभाजनकारी राजनीति ने समाज को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के आधार पर बांटने का काम किया है। राहुल ने कहा कि आज केवल मणिपुर ही नहीं, बल्कि पूरा देश प्रधानमंत्री से संवेदना के दो शब्दों की उम्मीद भी छोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि मणिपुर बेहतर भविष्य का हकदार है और इसके लिए समाज को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है।

तूतीकोरिन के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, चार टीमें जुटीं ये खबर भी पढ़े : तूतीकोरिन के बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, चार टीमें जुटीं

दरअसल, बुधवार को मणिपुर के कामजोंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के निकट नागा और कुकी समुदायों के बीच हुई झड़पों के दौरान 20 से अधिक घरों में आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

इस बीच, हाल के दिनों में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर भी राज्य में विरोध तेज हुआ है। 23 जून को हजारों महिला विक्रेताओं ने धरना देकर एनआईए, सीबीआई, सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्वयंसेवकों की रिहाई की मांग की थी। यह विरोध एनआईए द्वारा मणिपुर हिंसा से जुड़े मामलों में 10 आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था। लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच मणिपुर में शांति बहाली की चुनौती अब भी बरकरार है, जबकि केंद्र और राज्य प्रशासन पर हालात सामान्य करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार