उज्जैन: ऐप के रूप में डाउनलोड कर सकेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी

 उज्जैन: ऐप के रूप में डाउनलोड कर सकेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी

उज्जैन । उज्जैन में जीवाजी वैधशाला परिसर में नवस्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। आनेवाले दिनों में इसे अपने मोबाइल पर एप के रूप में डाउन लोड किया जा सकेगा।

उक्त विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का निर्माण लखनऊ की संस्था ''आरोहण'' के आरोह श्रीवास्तव ने किया है। इसमें GMT के 24 घंटों को 30 मुहूर्त (घटी) में बांटा गया है। हर घटी का धार्मिक नाम और खास मतलब होगा। घड़ी में घंटे, मिनट और सेकंड वाली सुई भी रहेगी। सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर यह टाइम की कैलकुलेशन करेगी। मुहूर्त गणना, पंचांग, मौसम से जुड़ी जानकारी भी हमें इस घड़ी के जरिए मिलेगी।

वैदिक घड़ी में वैदिक समय, IST, GMT के साथ भारतीय काल गणना विक्रम संवत् की जानकारी मिलेगी। विक्रम संवत् पंचांग (भारतीय प्राचीन कैलेंडर) शामिल रहेगा। सूर्योदय से सूर्यास्त के साथ ग्रह, योग, भद्रा, चंद्र स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण की जानकारी देगा। अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त, अमृत काल और मौसम से जुड़ी सभी जानकारी मिल सकेगी। घड़ी में हर घंटे बाद बैकग्राउंड में नई तस्वीर दिखेगी। द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, नवग्रह, राशि चक्र के साथ दूसरे धार्मिक स्थल भी दिखाई देंगे। देश-दुनिया के खूबसूरत सूर्यास्त, सूर्य ग्रहण के नजारे भी दिखेंगे। वैदिक घड़ी इंटरनेट और ग्लोबल पॉजिशिनिंग सिस्टम (GPS) से जुड़ी होगी।

वैदिक घड़ी से जुड़ा मोबाइल ऐप भी लॉन्च होगा। वैदिक घड़ी के सभी फीचर इस एप में रहेंगे। उज्जैन में लगने वाली घड़ी में जो बदलाव होंगे, वो एप में भी शो होंगे। आप इसे मैन्युअल भी ऑपरेट कर सकेंगे। इसे लोग प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। उज्जैन को काल गणना (टाइम कैलकुलेशन) का केंद्र माना जाता रहा है। उज्जैन से कर्क रेखा (ट्रॉपिक ऑफ सेंसर) गुजरी है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के अथक प्रयास से उज्जैन को टाइम कैलकुलेशन का सेंटर बनाने की भूमिका रही है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भारत की अंडर-23 टीम ताजिकिस्तान के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में 2-3 से हारी भारत की अंडर-23 टीम ताजिकिस्तान के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में 2-3 से हारी
नई दिल्ली । तुरसुंजोदा स्थित टेल्को एरीना में बुधवार को खेले गए एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मुकाबले में भारत की...
जाग्रेब: भारतीय प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
वीरांगनाओं के सम्मान के लिए हमेशा समर्पित रही है मध्य प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पहले दिन फर्स्ट हॉकी इंडिया मास्टर्स कप में कर्नाटक, तमिलनाडु और पंजाब की धमाकेदार जीत
मुरादाबाद में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क समेत 23 आरोपितों के खिलाफ एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट
,56 आईएएस अधिकारियों का झारखंड में हुआ तबादला , बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों पर छंटनी का संकट