शीतकालीन सत्र आज से, हंगामे के आसार

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाया देश की सुरक्षा व लोकतंत्र का मुद्दा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों से सहयोग की उम्मीद: रिजिजू

  • बैठक में 36 दलों के 50 नेताओं ने लिया हिस्सा
  • इस सत्र में केवल 15 बैठकें होंगी: गोगोई

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदन के नेता और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। बैठक में 36 दलों के 50 नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और उनके दो उप मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और एल मुरुगन मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर का मुद्दा छाया रहा, लेकिन दिल्ली में धमाके के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति और श्रम कोड जैसे अन्य मुद्दों पर भी नेताओं ने चर्चा की। 

कुछ नेताओं ने संघीय ढांचे की ओर भी ध्यान दिलाया और आरोप लगाया कि राज्य सरकारों की ओर से पारित किए गए बिलों को राज्यपाल रोक रहे हैं और विपक्ष शासित राज्यों की राशि रोकी जा रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राज्यसभा सांसद पी संतोष कुमार बैठक में शामिल और उन्होंने सरकार के सामने कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति पर गहरी चिंता जताई और हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी का बड़ा उदाहरण बताया। 

पीथमपुर में हेलियन लगाएगी पहली भारतीय विनिर्माण इकाई, मुख्यमंत्री करेंगे भूमि-पूजन  ये खबर भी पढ़े : पीथमपुर में हेलियन लगाएगी पहली भारतीय विनिर्माण इकाई, मुख्यमंत्री करेंगे भूमि-पूजन

उन्होंने कहा कि इतनी संवेदनशील जगह पर धमाका होना न केवल खुफिया चूक दिखाता है, बल्कि सुरक्षा तैयारी में कमजोरी की भी ओर इशारा करता है।भाकपा सांसद ने चुनाव आयोग के रुख पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग तानाशाही कर रहा है और विभिन्न राज्यों में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता, स्वतंत्रता और विश्वसनीयता भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की रीढ़ है और विपक्ष की वैध आपत्तियों पर चुनाव आयोग का बात न करना संस्थाओं के कमजोर होने का संकेत देता है। उन्होंने संसद से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। 

आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश  ये खबर भी पढ़े : आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद रविवार को यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा सभी दलों के सदन के नेताओं के साथ हुई बैठक बहुत अच्छी, अत्यंत उपयोगी और सौहार्दपूर्ण रही। विपक्ष के सभी नेताओं ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और इसके लिए मैं सभी दलों के सदन के नेताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। सभी ने इसमें उत्साह से भाग लिया और अपनी-अपनी पार्टी के विचार रखे। उन्होंने कहा बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जे.पी. नड्डा, मंत्रिमंडल के सहयोगियों और मैंने सभी सुझावों को नोट कर लिया है और दोनों सदनों को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए सभी नेताओं के सुझावों और प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।  दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इन मुद्दों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। 

फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान के टेक्नॉलॉजी ट्रांसफर पर किया बड़ा ऐलान ये खबर भी पढ़े : फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान के टेक्नॉलॉजी ट्रांसफर पर किया बड़ा ऐलान

संसद के शीतकालीन सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक में विपक्ष की ओर से आज सरकार के समक्ष देश की सुरक्षा, लोकतंत्र और ढांचे पर कथित प्रहार जैसे मुद्दे उठाए गए। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए शीतकालीन सत्र के छोटा होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस सत्र में केवल 15 बैठके होंगी। यह शायद अब तक का सबसे छोटा सत्र होगा। इससे सरकार की गंभीरता पता चलती है। सत्र को आयोजित करने में भी अनावश्यक देरी की गई है। इससे प्रतीत होता है कि लोकतंत्र और संसदीय मर्यादा को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विपक्ष की ओर से सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट कानून व्यवस्था की विफलता का उदाहरण है। सरकार इस पर छोटी भी चर्चा करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा वायु प्रदूषण, किसान और मजदूरों की आमदनी, प्रकृति आपदाएं भी चुनौतियां बनी हुई है और सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर रही। 

उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति भी प्रभावित हो रही है और किसी अन्य देश के कहने पर रूस से तेल आयात रोका जा रहा है। देश में लोगों का डाटा भी सुरक्षित नहीं है और सरकार भी एआई के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी दल बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र कल सोमवार एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल सकता है। 

विपक्ष विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बना रहा है। सत्र के दौरान संसद के अंदर से लेकर बाहर तक एसआईआर पर विपक्ष का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, सरकार मदनी के जिहाद विवाद पर आक्रामक रुख अपना सकती है। सरकार इस सत्र में परमाणु ऊर्जा विधेयक सहित दस विधेयक पेश कर सकती है।  

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर लौटे टीएमसी सदस्य

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में शुक्रवार को राजनीतिक तनाव के बीच सौजन्य की एक अलग तस्वीर देखने को मिली।...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर लौटे टीएमसी सदस्य

फीफा विश्व कप 2026: बलोगुन के दो गोल से अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराया

कैलिफोर्निया।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में सह-मेजबान अमेरिका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को पैराग्वे को 4-1...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: बलोगुन के दो गोल से अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराया

शिमला : बेकाबू होकर घर के आंगन में गिरी कार, चालक की मौत

शिमला। शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर घर के आंगन में जा गिरी। इस हादसे में...
राष्ट्रीय  राज्य 
शिमला : बेकाबू होकर घर के आंगन में गिरी कार, चालक की मौत

15 जून को हिमाचल में बजेगा आपदा अलार्म, मेगा मॉक ड्रिल में परखी जाएगी तैयारियां

शिमला। अगर 15 जून की सुबह 10:30 बजे आपके कॉलेज, विश्वविद्यालय या किसी शैक्षणिक संस्थान में अचानक आपदा अलार्म बजने...
राष्ट्रीय  राज्य 
15 जून को हिमाचल में बजेगा आपदा अलार्म, मेगा मॉक ड्रिल में परखी जाएगी तैयारियां

तृणमूल विधायक मदन मित्र के घर ईडी की छापेमारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नगर निकायों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
तृणमूल विधायक मदन मित्र के घर ईडी की छापेमारी

उत्तर प्रदेश

कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश 
कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना लखनऊ की संयुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार