बलबीर पुंज को दी श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने किया भावपूर्ण स्मरण

स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में भाव-विह्वल हुआ शोकाकुल परिवार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने स्वर्गीय बलबीर पुंज की श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम राष्ट्र को समर्पित ऐसे व्यक्तित्व को स्मरण कर रहे हैं, जिनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं था बल्कि सफलता, प्रसन्नता, प्रपन्नता से युक्त जीवन का एक माडल था।

स्वर्गीय बलबीर पुंज केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने प्यार से परिवार को सम्भाला। वे एक ऐसे परिवार-स्तंभ के रूप में थे जिन्होंने प्रेम, एकता और संस्कार को परिवार की सबसे बड़ी पूँजी माना। जीवन के हर चरण में उन्होंने भगवद् गीता के मूल संदेश योगः कर्मसु कौशल निष्कामकर्म, समता और सेवा को जिया।

केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री ये खबर भी पढ़े : केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

उनका शांत चित्त, संतुलित विचार, नम्रता और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान इन सबने उन्हें विलक्षण बनाया। उनके जीवन में कोई अहं नहीं, कोई वहम नहीं आज जब वे हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं, परन्तु महान व्यक्तित्वों का मरण नहीं स्मरण होता है। स्वामी जी ने कहा कि कुछ व्यक्तित्व समय की सीमाओं में बंधे नहीं होते, वे काल के प्रवाह में दीपस्तंभ की भाँति मार्गदर्शन करते रहते हैं। श्री बलबीर पुंज जी ऐसेे ही एक राष्ट्र भक्त थे, जिनकी लौ केवल स्वयं को ही नहीं, अपितु पूरे परिवार को आलोकित किया। उनका जीवन केवल पद और प्रतिष्ठा का परिचायक नहीं था, वह विचारों की दृढ़ता, मूल्यों की अडिगता और राष्ट्र के प्रति अखंड समर्पण का प्रतीक था।

पेट्रोल-डीजल बिक्री नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला ये खबर भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल बिक्री नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला

स्वामी ने कहा कि बलबीर पुंज का चिंतन राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं था, वह राष्ट्र के सांस्कृतिक व्यक्तित्व से जुड़े हुये थे। उन्होंने कहा कि मृत्यु अंत नहीं है, वह एक रूपांतरण है। महान आत्माएँ अपने कर्मों, अपने विचारों और अपने आदर्शों के माध्यम से सदा जीवित रहती हैं। बलबीर पुंज का जाना पूरे परिवार के लिए एक असहनीय वेदना का क्षण है। यह केवल एक प्रियजन का वियोग नहीं, बल्कि मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा-स्रोत के विलुप्त होने का गहरा आघात है, जिसकी रिक्तता सदैव अनुभव की जाती रहेगी।

बीआरटीएस बस से टकराई नशे में धुत एएसआई की कार , शराब और वर्दी बरामद ये खबर भी पढ़े : बीआरटीएस बस से टकराई नशे में धुत एएसआई की कार , शराब और वर्दी बरामद

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

इंदौर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से...
मध्य प्रदेश 
आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के...
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

काठमांडू । नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को बीजिंग में चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

नई दिल्ली। 16 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

उत्तर प्रदेश

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के...
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ