केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 90 प्रतिशत से अधिक मतदान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

पुदुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ, जिसमें मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज कर प्रदेश ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

प्रदेश के मुख्य सचिव ने बताया कि शाम 5 बजे तक 86.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो अंतिम समय तक बढ़कर 90 प्रतिशत के पार पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में 83.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार करीब 8,25,820 मतदाताओं ने वोट डाला, जबकि लगभग 1,24,819 मतदाता मतदान से वंचित रहे।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा कई अभिनव पहल की गई थीं। मतदान केंद्रों पर रोबोट के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही मतदान करने पहुंचे मतदाताओं का फूल देकर स्वागत किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए गए, जिनका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।

राज्य में कुल 1,099 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के जरिए मतदान कराया गया। मतदान समाप्ति के बाद सभी मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील कर सशस्त्र सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस की निगरानी में स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाया गया।

ईवीएम को 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, वीडियो रिकॉर्डिंग और केंद्रीय बलों व राज्य पुलिस की तीन-स्तरीय सुरक्षा में सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना 4 मई को होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में कारैकाल, माहे और यनम सहित कुल 30 विधानसभा सीटें हैं। इस चुनाव के नतीजे प्रदेश की अगली सरकार के गठन का रास्ता तय करेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"