लोकसभा में उठा महिला आरक्षण का मुद्दा, मोदी बोले,यह महिलाओं का अधिकार

सभी दलों से तीनों विधेयक सर्वसम्मति से पारित कराने की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के दौरान इसे महिलाओं का अधिकार बताते हुए सभी दलों से इन्हें सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दशकों से महिला आरक्षण को लटकाए रखा गया और अब देश के पास इस ह्लपाप से मुक्तिह्व पाने का अवसर है।

लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े तीन विधेयकों पर चल रही चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और विधायिका दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के निर्णय के रूप में देखा जाना चाहिए।

कानून से पेपर लीक रुके होते तो रुके क्यों नहीं : अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े : कानून से पेपर लीक रुके होते तो रुके क्यों नहीं : अखिलेश यादव

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि इन विधेयकों के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को उनका हक देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में संसद ने सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया था और अब इसे आगे बढ़ाने का समय है।

मोदी ने परिसीमन को लेकर भी आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तर, दक्षिण, पूर्व या पश्चिम-किसी भी क्षेत्र के साथ अन्याय नहीं होगा और सीटों में वृद्धि भी समान अनुपात में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिसे सही दिशा देकर एक मजबूत लोकतांत्रिक धरोहर बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि सभी दल मिलकर निर्णय लेते हैं, तो इसका श्रेय किसी एक पार्टी या व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र को मिलेगा।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में सैकड़ों जिला पंचायतों, हजारों ब्लॉक पंचायतों और शहरी निकायों में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं, जो उनकी क्षमता और योगदान को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संसद और विधानसभाओं में भी महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

सुराबाया (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा स्थित मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

रायगढ़। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में ग्राम कोंडातराई के गोंहड़ीडीपा में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण...
छत्तीसगढ़ 
गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

बडहलगंज(हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट )। शितो-र्यू कराटे ट्रेनिंग सेंटर, मलांव, गोरखपुर की ओर से राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान