रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि,पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण 

बढ़ी भारत की ताकत, बिना मार्गदर्शन वाले वारहेड को बनाता है स्मार्ट हथियार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली ‘टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन’ (टारा) का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना द्वारा गुरुवार को ओडिशा तट के पास इस प्रणाली का सफल उड़ान परीक्षण किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टारा एक मॉड्यूलर रेंज एक्सटेंशन किट है, जो बिना मार्गदर्शन वाले पारंपरिक वारहेड को अत्याधुनिक सटीक निर्देशित हथियार में बदल देती है। इस प्रणाली के जरिए कम लागत वाले हथियारों की मारक क्षमता और सटीकता दोनों में काफी वृद्धि होगी। डीआरडीओ के हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत और अन्य प्रयोगशालाओं ने मिलकर इस तकनीक को विकसित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन के भूमि आधारित लक्ष्यों को अधिक प्रभावी और सटीक तरीके से निष्क्रिय करना है। 

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार बरामद, बंकर ध्वस्त, दो किलो संदिग्ध मॉर्फिन जब्त ये खबर भी पढ़े : मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार बरामद, बंकर ध्वस्त, दो किलो संदिग्ध मॉर्फिन जब्त

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तकनीक भारतीय वायु सेना की स्ट्राइक क्षमता को नई मजबूती देगी। टारा की खासियत यह है कि यह अत्याधुनिक लेकिन कम लागत वाली तकनीकों का इस्तेमाल करती है। इसके जरिए पारंपरिक हथियारों को स्मार्ट और लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम बनाया जा सकता है। इससे युद्धक अभियानों में कम खर्च में अधिक प्रभावी हमले संभव हो पाएंगे। 

जी7 में पीएम मोदी का एआई पर बड़ा संदेश- “तकनीक का असली परीक्षण मानव सशक्तिकरण है” ये खबर भी पढ़े : जी7 में पीएम मोदी का एआई पर बड़ा संदेश- “तकनीक का असली परीक्षण मानव सशक्तिकरण है”

इस परियोजना के विकास में डेवलपमेंट कम प्रोडक्शन पार्टनर्स (डीसीपीपी) और कई भारतीय उद्योगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, संबंधित उद्योगों ने उत्पादन गतिविधियां भी शुरू कर दी हैं, जिससे आने वाले समय में इस प्रणाली का बड़े स्तर पर निर्माण संभव होगा। 

फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश तेजी से आधुनिक रक्षा तकनीक विकसित कर रहा है।
 
डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत ने भी परीक्षण से जुड़े वैज्ञानिकों और टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टारा का सफल परीक्षण भारतीय रक्षा अनुसंधान की बढ़ती क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रणाली के शामिल होने से भारतीय सेना और वायु सेना को भविष्य के युद्ध अभियानों में रणनीतिक बढ़त मिलेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

निष्काम सेवा ट्रस्ट में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संत मार्गदर्शक मण्डल उपवेशन की बैठक

हरिद्वार । निष्काम सेवा ट्रस्ट में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संत मार्गदर्शक मण्डल उपवेशन की दो दिवसीय बैठक गुरुवार...
उत्तराखंड 
निष्काम सेवा ट्रस्ट में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संत मार्गदर्शक मण्डल उपवेशन की बैठक

12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू

लखनऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ  के निदेर्शानुसार 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत केलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू

मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट, मालिक और कर्मचारी चोटिल

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़ित की...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट, मालिक और कर्मचारी चोटिल

भारत बिल्डकॉन 2026 का वन नेशन, वन एक्सपो’थीम के तहत किया गया उद्घाटन

नई दिल्ली । देश में निर्माण सामग्री और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री को मजबूती देने के लिए 'वन नेशन, व न एक्सपो'...
राज्य  दिल्ली 
भारत बिल्डकॉन 2026 का वन नेशन, वन एक्सपो’थीम के तहत किया गया उद्घाटन

बड़हलगंज के डाँ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में चयन

बड़हलगंज। उपनगर के सर्राफा व्यवसायी व पत्रकार हरिश्चंद सोनी के पुत्र डॉ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट...
बड़हलगंज के डाँ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में चयन

उत्तर प्रदेश

12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू

लखनऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ  के निदेर्शानुसार 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत केलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू

मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट, मालिक और कर्मचारी चोटिल

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़ित की...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट, मालिक और कर्मचारी चोटिल

बीएससी नर्सिंग छात्रों ने पूर्व सीएम से की मुलाकात, परीक्षा से जुड़ी समस्याएं बताई

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीएससी नर्सिंग के छात्रों से मुलाकात की। अखिलेश यादव...
उत्तर प्रदेश 
बीएससी नर्सिंग छात्रों ने पूर्व सीएम से की मुलाकात, परीक्षा से जुड़ी समस्याएं बताई

बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से कराेड़ाें का सोना गायब, बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना अराँव पुलिस ने बृहस्पतिवार को ग्राम भारौल स्थित बैंक ऑफ इंडिया...
उत्तर प्रदेश 
बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से कराेड़ाें का सोना गायब, बैंक मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार