भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 7.8 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर पर टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों और पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग की आलोचना की। गोयल ने कहा कि आलोचक ‘सेब की तुलना सेब से करना’ भी नहीं जानते। वे देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

गोयल ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल के बीच भारत ‘रेगिस्तान में नखलिस्तान’ की तरह है, जो कि देश और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘नकारात्मक बातें करने वाले लोग कुछ भी कहें, लेकिन 7.8 फीसदी की वृद्धि वास्तविकता है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि जब मैं टेलीविजन पर कुछ विपक्षी नेताओं को देखता हूं,… किसी पूर्व वित्त सचिव या पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर को भी शामिल कर लें, जो दोनों ही उचित कारणों से भारत या सरकार में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।

’’ उन्होंने कहा कि जब आप सच्चाई को तोड़-मरोड़ करके लोगों का हौसला तोड़ने की कोशिश करते हैं, तो आप जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।

गोयल ने कहा कि यह जो 7.8 फीसदी का अभूतपूर्व रिकॉर्ड वृद्धि है, ये देश के 140 करोड़ भारतवासियों का सामर्थ्य है, उनकी कड़ी मेहनत है, उनका संयुक्त प्रयास है, जिसके कारण आज भारत विश्व का भरोसेमंद साथी बना है।

ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

गोयल ने कहा, ‘‘हम राजनेता, मंत्री और सांसद ये आंकड़े तैयार नहीं करते। जब आप (विपक्षी नेताओं की ओर इशारा करते हुए) इतनी नकारात्मक सोच के साथ सामने आते हैं, तो एक तरह से आप खुद को ही छोटा कर रहे होते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि संशोधित जीडीपी श्रृंखला के तहत चालू वित्त वर्ष 2026-27 की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर वास्तविक आधार पर 7.8 फीसदी रही है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 7.8 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर...
कारोबार 
भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट