इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबर : भारतीय महागणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर मनाया जाता है

'राष्ट्रीय गणित दिवस'

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भारत में हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। गणित के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को सम्मान देने और युवाओं में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 2012 में इस दिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया।

श्रीनिवास रामानुजन को संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणियां, सतत भिन्न, और गणितीय विश्लेषण में उनके मौलिक कार्यों के लिए जाना जाता है। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने ऐसे-ऐसे गणितीय सूत्र और सिद्धांत दिए, जिन्हें आज भी विश्व भर के गणितज्ञ सराहते हैं। उनके कई सिद्धांत आधुनिक गणित, कंप्यूटर विज्ञान और भौतिकी में भी उपयोगी सिद्ध हुए हैं।

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गणित से जुड़े सेमिनार, क्विज़, कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित के महत्व से अवगत कराना और यह संदेश देना है कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि जीवन और विज्ञान का आधार है। राष्ट्रीय गणित दिवस हमें रामानुजन की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है।

फिरोजपुर में हेरोइन, नशीली गोलियां व 39 जिंदा कारतूस बरामद, तीन गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फिरोजपुर में हेरोइन, नशीली गोलियां व 39 जिंदा कारतूस बरामद, तीन गिरफ्तार

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस ये खबर भी पढ़े : इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

1241 - मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।

1843 - रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।

1851 - भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।
1882 - थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।

1940 - मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।

1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1941 - अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल दूसरे विश्व युद्ध के दौरान चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन में मिले।
1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।

1957 - ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
1961 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1966 - जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

1975 - 'दो आँखें बारह हाथ', 'झनक-झनक पायल बाजे', 'गूंज उठी शहनाई', 'संपूर्ण रामायण', 'गुड्डी' और 'आशीर्वाद' जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले वसंत देसाई का निधन हुआ।

1978 - थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1989 - रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
2005 - ईरान ने जहरीली गैस से हजारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 - फ्रेंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2008 - सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

2010 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।

जन्म

1666 - गुरु गोविंद सिंह - सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु।
1866 - मौलाना मजहरुल हक - स्वतंत्रता सेनानी थे।
1887 - श्रीनिवास अयंगर रामानुजन - प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।

1948 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।

निधन

1958 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1975 - वसन्त देसाई - भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2014 - माधवी सरदेसाई - महिला साहित्यकार जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल 'जाग' की संपादक थीं।
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम की जयंती)

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के कितने करीब पहुंचा BJP का NDA गठबंधन

बहुमत: राज्यसभा की 27 सीटों पर चुनाव के बाद उच्च सदन का गणित काफी हद तक BJP की लीडरशिप वाले...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के कितने करीब पहुंचा BJP का NDA गठबंधन

 बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी प्रकरण पूरी तस्वीर से हटा दिया पर्दा

वैभव सूर्यवंशी:वैभव सूर्यवंशी इस वक्त चर्चा में हैं। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के एक मैच के बाद...
खेल 
 बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी प्रकरण पूरी तस्वीर से हटा दिया पर्दा

AI: को लेकर क्या एंथ्रोपिक के लोगन ग्राहम की बात सच हो जाएगी?

नई दिल्ली। अमेरिकी सरकार ने एंथ्रोपिक के सबसे खतरनाक AI टूल मायथॉस के सेफ वर्जन ‘फेबल 5’ और ‘मायथॉस 5’...
AI: को लेकर क्या एंथ्रोपिक के लोगन ग्राहम की बात सच हो जाएगी?

 भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समापन पर हिंदी में विदाई संदेश...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों

पहले हफ्ते में ही 55 करोड़ के पार कर गई वरुण धवन की फिल्म

है जवानी तो इश्क होना है : डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण...
मनोरंजन 
पहले हफ्ते में ही 55 करोड़ के पार कर गई वरुण धवन की फिल्म

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस