हरिवंश फिर होंगे राज्यसभा के उपसभापति,विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया से बनाई दूरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राष्ट्रपति की ओर से नामित हरिवंश ने गुरुवार को राज्यसभा सचिवालय में उपसभापति पद के लिए नामांकन किया। वे जनता दल(यू) से सदन में दो बार निर्वाचित एवं दोनों बार राज्यसभा के उपसभापति रहे हैं। राज्यसभा में कल उपसभापति का निर्वाचन होगा। विपक्ष ने कुछ मुद्दों पर आपत्ति जाहिर करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। इसका अर्थ है कि बिना विरोध हरिवंश फिर से उपसभापति बन जायेंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा कि विपक्ष ने कल निर्वाचन प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया है। हालांकि इसके पीछे हरिवंश का निरादर करने का कोई ईरादा नहीं है। विपक्ष को उम्मीद है कि हरिवंश अपने तीसरे कार्यकाल में विपक्ष के अनुरोधों के प्रति अधिक सहिष्णु और ग्रहणशील होंगे।

'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला ये खबर भी पढ़े : 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

जयराम रमेश ने तीन आपत्तियां जताई है। उनका कहना है कि 7 सालों से लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद खाली है। राज्यसभा में राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किसी व्यक्ति को इससे पहले कभी भी उपसभापति पद के लिए विचार नहीं किया गया है। वहीं, उन्हें तीसरी बार मौका देते समय विपक्ष से विचार भी नहीं किया गया।

पिछले माह राष्ट्रपति ने हरिवंश को राज्यसभा का सदस्य नामित किया था। हरिवंश नारायण सिंह का 9 अप्रैल को उपसभापति के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो गया। तब से यह पद खाली है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं। उनकी अनुपस्थिति में उपसभापति सदन का संचालन करते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी, सेब उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

शिमला। हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत सड़क परियोजनाओं के लिए...
हिमाचल 
सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी, सेब उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से...
मध्य प्रदेश 
मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज (बुधवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

राजस्थान: राजस्थान के अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में स्कूल वाहन की कथित लापरवाही ने एक मासूम छात्र की जान...
राजस्थान 
अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा