राष्ट्रपति के समक्ष हरिवंश नारायण सिंह व नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ

राष्ट्रपति ने पूर्व उपसभापति को राज्यसभा का नामित सदस्य बनाया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया है’ शुक्रवार को जारी गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार एक सदस्य की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई सीट पर राष्ट्रपति ने उन्हें मनोनीत किया है।

यह रिक्ति भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्त के बाद हुई थी।  राज्यसभा में कुल 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। इन सदस्यों को कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चुना जाता है। उल्लेखनीय है कि हरिवंश जाने-माने पत्रकार रहे हैं। वे लंबे तक हिंदी अखबार प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे और पत्रकारिता में उनकी अलग पहचान रही है। वे जनता दल यूनाइटेड के साथ जुड़े। उन्हें 2014 में बिहार से राज्यसभा सदस्य बनाया गया। हरिवंश नारायण सिंह 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उपसभापति बनाए गए। इसके बाद फिर 14 सितंबर 2020 को राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित हुए थे।

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई ये खबर भी पढ़े : सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

संसद में उनकी भूमिका संतुलित और शांत तरीके से काम करने वाली मानी जाती है। नीतीश कुमार और हरिवंश ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में उनको शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सदन के नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी, सेब उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

शिमला। हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत सड़क परियोजनाओं के लिए...
हिमाचल 
सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी, सेब उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से...
मध्य प्रदेश 
मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज (बुधवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

राजस्थान: राजस्थान के अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में स्कूल वाहन की कथित लापरवाही ने एक मासूम छात्र की जान...
राजस्थान 
अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा