दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकामयाब पकड़े गए जैश से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी
दिल्ली : मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन किया है और दो संदिग्धों को पकड़ लिया है। ये दोनों संदिग्ध आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। दोनों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे। गनीमत रही कि उससे पहले ही पकड़ लिए गए।
ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गए दोनों संदिग्ध
महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन में कुर्ला और कडवली से दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। दिल्ली लाकर इनको कोर्ट में पेश करके रिमांड ली जाएगी और फिर दोनों से पूछताछ की जाएगी।
ये खबर भी पढ़े : कैबिनेटः वाराणसी में 14,448 करोड़ रुपये की गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरीदिल्ली को दहलाने की साजिश नाकामयाब
राहत की बात ये है कि आतंक की बड़ी साजिश को नाकामयाब कर दिया गया है। दोनों संदिग्ध दिल्ली को एक बार फिर दहलाने की साजिश रच रहे थे। दोनों ऑनलाइन माध्यम से रेडिक्लाइज हुए थे। आरोप के मुताबिक, जैश के कहने पर भारत में काम कर रहे थे।
दोनों संदिग्धों के पास से संवेदनशील चीजें बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों संदिग्धों के पास से कुछ संवेदनशील चीजें भी पुलिस टीम ने बरामद की हैं। जांच एजेंसियों को यह आशंका है कि आरोपियों का ब्रेनवॉश हो चुका है। इस मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। मुंबई में पुलिस दोनों को हैंडओवर कर चुकी है।
5 महीने पहले ही दिल्ली में हुआ था धमाका
आतंकियों ने 5 महीने पहले ही दिल्ली को दहलाया था। 10 नवंबर, 2025 की शाम को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ था। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया था। इस दौरान कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
