चिराग पासवान ने सिलीगुड़ी के युवाओं को सौंपे नियुक्ति प्रमाणपत्र

85 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति प्रमाणपत्र

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिलीगुड़ी। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के माटीगाड़ा ब्लॉक स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बंगाल, बिहार, असम और उत्तर प्रदेश के कुल 85 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपे।

इस अवसर पर चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का जो संकल्प लिया है, रोजगार मेला उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ उन्हें ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में बदलाव का माध्यम नहीं है, बल्कि देश के विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

तृणमूल के नाम-चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट ये खबर भी पढ़े : तृणमूल के नाम-चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

पत्रकारों से बातचीत में नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति निर्दोष है तो उसे डरने की आवश्यकता नहीं है। रोजगार मेले के माध्यम से जहां चार राज्यों के 85 युवाओं को नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपे गए, वहीं कार्यक्रम के मंच से युवाओं को देश के विकास और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य से जुड़ने का संदेश भी दिया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान