बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

बंगाल चुनाव की जीत में कंधे से कंधा मिलाकर चले थे साथ

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा जारी है। ताजा घटना में बुधवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका नाम चंद्रनाथ रथ बताया गया है। इस दौरान गोली लगने से उनके साथ मौजूद घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति का इलाज इस समय मध्यमग्राम क्रॉसिंग पर स्थित विबासिटी नर्सिंग होम में चल रहा है। उधर, पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मध्यमग्राम में सड़क पर सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चंद्रनाथ रथ के रूप में हुई है। वह लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार रात मध्यमग्राम में एक गाड़ी को घेर लिया गया और उस पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई गईं।

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद ये खबर भी पढ़े : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कैसे हुआ हमला?
बताया गया है कि जिस कार में चंद्रनाथ रथ सफर कर रहे थे। उसके आगे के हिस्से में गोली लगी। इससे उसका शीशा टूट गया। चंद्रनाथ रथ कार की अगली सीट पर बैठे थे। बीजेपी का दावा है कि चंद्रनाथ को सीने में तीन गोलियां लगीं। ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई। वह कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस और केंद्रीय बलों ने गोलियों से छलनी कार को घेर लिया है।

जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक सम्पन्न,आंगनबाड़ी केंद्रों के सत्यापन एवं पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश ये खबर भी पढ़े : जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक सम्पन्न,आंगनबाड़ी केंद्रों के सत्यापन एवं पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

एक शख्स घायल
चंद्रनाथ रथ की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि कार चला रहा शख्स गोली लगने से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज इस समय मध्यमग्राम क्रॉसिंग पर स्थित विबासिटी नर्सिंग होम में चल रहा है।

लोकबंधु अस्पताल के आशा ज्योति केंद्र में लगी आग  ये खबर भी पढ़े : लोकबंधु अस्पताल के आशा ज्योति केंद्र में लगी आग

घटना से भारी तनाव
बीजेपी के सभी विजयी उम्मीदवार घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। स्कॉर्पियो गाड़ी पर यह हमला ठीक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुआ। उस समय बीजेपी के कई विधायक मौके पर मौजूद थे। इनमें कौस्तव बागची, पीयूष कनड़िया, शंकर घोष और शंकर चटर्जी शामिल हैं। पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी RAF और केंद्रीय बलों ने इलाके को घेर लिया है।

बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 एफआईआर दर्ज, 433 अरेस्ट
उधर, बंगाल में अब तक पोस्ट-पोल हिंसा की घटनाओं के संबंध में कुल 200 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों में सीधे तौर पर शामिल होने के आरोप में की गई 433 गिरफ्तारियों के अलावा, अब तक 1,100 लोगों को एहतियाती हिरासत में रखा गया है। डीजीपी का यह बयान, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के उस निर्देश के एक दिन बाद आया है, जिसमें आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और राज्य में तैनात सीएपीएफ को चुनाव के बाद होने वाली हिंसा के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने) की नीति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप

  वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल की रुबियो...
अंतर्राष्ट्रीय 
जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप

राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर । ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भारत के महान सैन्य नेताओं में शुमार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ...
राज्य 
राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर

देहरादून: आगामी तीन-चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। लेकिन उससे पहले गर्मी खूब तेवर...
उत्तराखंड 
मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

उत्तर प्रदेश

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला