अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात

गोरखपुर के विकास और युवाओं की आकांक्षाओं पर हुई चर्चा

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर,नई दिल्ली। सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आत्मीय भेंट की। इस दौरान सांसद ने सहकारिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के लिए गोरखपुर की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया और केंद्रीय मंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

सांसद रवि किशन ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के सार्थक परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव ये खबर भी पढ़े : तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबकर मौत,3 घंटे बाद मिला शव

मुलाकात के दौरान Gen Z सहित युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं, उनके उज्ज्वल भविष्य और गोरखपुर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार और बदलते भारत में उनकी भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

सांसद रवि किशन ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

बसपा: चौतरफा हमला बोल जनाधार बढ़ाने की कोशिश 

लखनऊ । सूबे में चार बार सत्ता का सुख भोग चुकी बसपा के समक्ष यह चुनाव करो या मरो हालत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा: चौतरफा हमला बोल जनाधार बढ़ाने की कोशिश 

गोवंश के घायल होने पर डॉक्टर पर भीड़ का हमला, चार गिरफ्तार

सात नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गोवंश के घायल होने पर डॉक्टर पर भीड़ का हमला, चार गिरफ्तार

नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का विद्यालय ने लिया संकल्प

मोहनलालगंज, लखनऊ।   नगराम के बहरौली में स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बुद्धवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का विद्यालय ने लिया संकल्प

कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली। कैंट क्षेत्र में करीब 200 गज के प्लॉट पर कथित कब्जे और लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने...