मुरादाबाद में मौलाना ने की मुस्लिम महिला के साथ अश्लील हरकतें

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुरादाबाद : मुरादाबाद में एक गली से गुजर रही बुर्का पहनी महिला से एक मौलाना द्वारा गंदी और अश्लील हरकतें कर भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मे दिखाई दे रहा कि बुर्का पहने एक महिला गली से गुजर रही है। महिला के हाथ में कुछ सामान है और पीछे एक शख्य तेजी से आ रहा है जो कुर्ता पायजामा पहने है, सिर पर टोपी और दाढ़ी वाला है। ये मौलाना तेजी से महिला के करीब आता है और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगता है। इस पर महिला जोर से चीखती है। तभी मौलाना पीछे की ओर भाग जाता है। मौलाना की ये अश्लील हरकत गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। 

आरोपी की हुई पहचान

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी मौलाना की पहचान कर ली है। पुलिस पीड़िता की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। महिला की पहचान होते ही उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा के मुग़लपुरा वरबालान जा बताया जा रहा है।

नवाचार से विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा : आनंदीबेन पटेल ये खबर भी पढ़े : नवाचार से विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा : आनंदीबेन पटेल

सोशल मीडिया पर गुस्सा

छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद मौलाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मौलाना की ये हरकतें शर्मनाक है। 

 दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

वहीं, मुजफ्फरनगर जिले के में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप में दो युवकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी (एसएचओ) ब्रिजेश कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान आसिफ (22) और फरमान (35) के रूप में हुई है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

अयोध्या । फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: बंधी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक डूबा, 6 घंटे बाद मिला शव

मीरजापुर के बरबटा बंधी में हुआ हादसा। स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा। दोस्तों ने बचाने...
उत्तर प्रदेश 