देश में भूमि अधिग्रहण नीतियां किसानों के अनुकूल नहींः धर्मवीर सिंह
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर के किसानों ने किया जिला मुख्यालय का घेराव’
मथुरा। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर शुक्रवार को किसान संगठन भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे और किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा। जिलाधिकारी की उपस्थिति में ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रोटोकॉल नीलम श्रीवस्तव ने लिया। इस दौरान किसान संगठन से जुडे पदाधिकारियों सरकार पर किसान विरोधी होने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मथुरा में प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां और नीयत किसान हित में नहीं है। तीन कृषि कानून वापस होने के बाद भी सरकार की नजर किसानों की खेती की जमीन पर लगी है। उन्होंने कहा कि देश की भूमि अधिग्रहण नीतियों को किसान के अनुकूल बनाया जाए। जनपद मथुरा में मेरा दायित्व किसान व किसानी के लिए संघर्ष करना है। मेरा हर प्रयास किसानांे की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहना है।
देश की वर्तमान किसान विरोधी सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने चुनावी एजेंडा में बहुत से बिंदुओं का जिक्र किया लेकिन सरकार बनने के बाद किसी भी एजेंडा के एक भी बिंदु को अभी तक पूरा नहीं किया गया। किसानों की विभिन्न समस्याएं जैसे एमएसपी पर गारंटी कानून, आवारा गोवंश के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला का निर्माण, जीएम मस्टर्ड (सरसों) का देश में पूर्णता प्रतिबंध लगने जैसे मुद्दे जस की तस हैं। लखीमपुर कांड के मुख्य दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। किसान के लिए खाद और बीज की उचित व्यवस्था कराई जाए आदि मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम द्वारा जिलाधिकारी ज्ञापन किसानों ने दिया। प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार, प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने कहाकि वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है।
चुनाव में वर्तमान सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न बायदे किये लेकिन चुनाव जीतने के बाद एक भी वायदा पूरा नहीं किया। प्रदेश की यह सरकार वायदा खिलाफी करने वाली सरकार है जो लगातार किसानों का शोषण कर रही है।किसान सर्दी के मौसम में अपनी फसल को बचाने के आवारा गौवश से जूझ रहे हैं। सरकार किसानों का दर्द समझने में नाकाम रही है। इस अवसर पर प्रमुख महासचिव आगरा मंडल जगदीश परिहार, मंडल महासचिव देवेंद्र रघुवंशी, प्रचार मंत्री आगरा मंडल गिर्राज परिहार, जिला संयोजक धीरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेश अस्थाना, राजवीर नेता, डॉ. रामबीर सिंह, रणवीर प्रधान, गणेश तोमर, अमन चाहर, रामगोपाल तोमर, दयाराम चौधरी, प्रदीप, सलीम, निजाम, आशिक अली, सिराज खान, चांद खान, सोहेल मुल्लाजी, लालाराम, राम अवतार सिंह, नीरेश कोयण, सत्येंद्र सिंह, पिंटू सिंह परिहार, घूरेलाल शास्त्री, जगदीश कोयण, प्रेमचंद, सचिन, विकास चौधरी, योगेश चौधरी, रॉकी चौधरी, राकेश चौधरी, अमित चौधरी, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियां