जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया 
  जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” द्वारा हरियाली तीज समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान गणेश का स्मरण करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि वाइस प्रेसिडेंट सौम्या चौहान, यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, फेडरेशन कॉर्डिनेटर कल्पना राजोरिया एवं डॉ. स्नेहलता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। और भगवान गणेश को माला अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं उपहार देकर स्वागत किया। 
तीज महोत्सव के कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थी, जिनमें सभी उपस्थित महिलायों ने अपनी अहम भूमिका निभायी। इस दौरान
अध्यक्ष रागिनी गुप्ता ने महिलाओं से विभिन्न प्रश्न पूछकर तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें ईशा अरोड़ा को तीज क्वीन चुना गया।
 
कार्यक्रम का सफल एवं मनोरंजक संचालन प्रीती एवं सरिता द्वारा किया गया। महिलाओं ने सावन के गीतों, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ जमकर मस्ती और धमाल किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आकांशा,ऋतु जैन,डॉ. अलका, डॉ. सोनाली, डॉ. स्तुति, अंजली, पूजा एवं रितु सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
मुख्य वक्ता कल्पना राजोरिया  ने महिलाओं को विविध विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा जागरूकता का संदेश दिया। उनके विचारों से महिलाओं में जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

जनपद में बेचे जाने वाले मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ चला खाद्य सुरक्षा विभाग का चाबुक

फिरोजाबाद ,आम जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दूध तथा दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग...
जनपद में बेचे जाने वाले मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ चला खाद्य सुरक्षा विभाग का चाबुक

इस्लामियां इंटर कॉलेज में  शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली की दिलवाई प्रतिज्ञा

फिरोजाबाद, नगर के इस्लामियां इंटर कॉलेज में  बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वद्यालय...
इस्लामियां इंटर कॉलेज में  शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली की दिलवाई प्रतिज्ञा

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटनजापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को...
कारोबार 
इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल उम्मीदें रखीं

अम्स्टेलवीन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पूल डी के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान...
खेल 
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल उम्मीदें रखीं

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटनजापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार