35 करोड़ की लागत से बनने वाली ट्रान्सपोर्ट नगर योजनाओं की मूलभूत सुविधायों का हुआ भूमि पूजन
फिरोजाबाद , सदर विधायक ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अंतर्गत 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मूलभूत सुविधाओं का भूमि पूजन राजा का ताल स्थित अग्रसेन सेवा सदन के सामने किया
सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा सोमवार को किये गये भूमि पूजन के दौरान बताया कि इस योजना के माध्यम से ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क,पेयजल,सीवर ट्रीटमेंट प्लांट,रेनवाटर हार्वेस्टिंग और जल निकासी(नाली एवं नाले)जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल शहर के अंदर लगने वाले जाम की समस्या का काफ़ी हद तक समाधान होगा,बल्कि व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को भी एक व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान मिलेगा।
उन्होंने कहा फिरोजाबाद का चूड़ी-कांच उद्योग देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इस ट्रांसपोर्ट नगर के बनने से माल की लोडिंग-अनलोडिंग और परिवहन कार्य आदि तेज गति से हो सकेगें। जिससे सुहागनगरी के व्यापार को नई गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे।इसके बन जाने से शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा, नगर के नागरिकों को ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने से एवं अव्यवस्थित यातायात के कारण होने वाली छोटी बड़ी दुर्घटनाओं और जाम से मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रशांत नागर , सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडे , जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह , पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर , भाजपा के वरिष्ठ नेता नानक चंद्र अग्रवाल , सुनील शर्मा भगवानदास शंखवार, सत्यवीर गुप्ता देवेश भारद्वाज , प्रमोद बघेल , पूर्व उपसभापति श्याम सिंह यादव सहित निगम पार्षद एवं नामित पार्षद, कार्यकर्ता, क्षेत्र के व्यापारी बंधु, ट्रांसपोर्टर साथी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
