ट्रंप के दिल में अभी भी अधूरी है ये युद्ध रोकने की ख्वाहिश

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वाशिंगटन :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने फिर से रूस-यूक्रेन युद्ध  को समाप्त कराने की इच्छा खुलकर जाहिर कर दी है। व्हाइट हाउस में मीडिया से हुई बातचीत में ट्रंप बोले कि उन्होंने अब तक दुनिया में कई युद्ध रुकवाए हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी इच्छा रूस-यूक्रेन जंग को खत्म कराने की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह युद्ध समाप्त हो जाता है तो यह उनके लिए यह बड़ा शांति समझौता होगा।


रूस-यूक्रेन के बीच स्थापित होनी चाहिए शांति
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं इस जंग को समाप्त होते देखना चाहता हूं। रूस-यूक्रेन के बीच शांति स्थापित होनी चाहिए। यह अच्छा होगा यदि लोगों की मौतें होना बंद हो जाए।” उन्होंने यह भी दावा किया कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष Second World War के बाद सबसे भयावह युद्ध बन गया है। इसमें हर महीने हजारों जवानों की जान जा रही है।

रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका ये खबर भी पढ़े : रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका

ट्रंप ने की है 3 दिन के सीजफायर की घोषणा
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच 9 से 11 मई तक 3 दिन के सीजफायर की घोषणा भी की। यह युद्धविराम रूस के विक्ट्री डे समारोह के दौरान लागू रहेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस दौरान रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के बीच सभी सैन्य गतिविधियां रुकी रहेंगी।

 वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंका ये खबर भी पढ़े :  वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंका

1-1 हजार कैदियों की होगी अदला-बदली
उन्होंने आगे कहा कि यह सीजफायर उनकी पहल पर हुआ है। यूक्रेनी राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy और रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin दोनों ने इसे मान लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि इस डील के तहत दोनों देश अपने 1 हजार-1 हजार कैदियों की अदला-बदली भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स सरकार ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

डोनाल्ड ट्रंप को आशा है कि यह टेंपरेरी सीजफायर इस खूनी जंग के अंत की शुरुआत भी साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थायी शांति के लिए बातचीत हो रही है। दोनों पक्ष समझौते की ओर बढ़ रहे हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक