मिडिल-ईस्ट में बहाल होगी शांति?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दुबई:  मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच  ईरान ने सीजफायर को लेकर अमेरिका के प्रस्ताव पर अपना जवाब दे दिया है। यह जवाब पाकिस्तानी मध्यस्थों को भेजा गया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस बातचीत का मुख्य फोकस स्थाई रूप से युद्ध को खत्म करने पर हो।

युद्ध को पूरी तरह खत्म करना चाहता है ईरान
ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि ईरान लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना चाहता है और शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है। वॉशिंगटन के ताज़ा प्रस्ताव में युद्ध खत्म करने, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को वापस लेने के एक समझौते की बात कही गई थी। हालांकि तेहरान फिलहाल परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर बाद में चर्चा करना चाहता है।

नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त ये खबर भी पढ़े : नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं
हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से ईरान के जवाब पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्टज का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई से पहले डिप्लोमैटिक लेवल पर पूरा मौका देना चाहते हैं।

ट्रंप ने ईरान को दी थी धमकी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी और कहा था कि होर्मुज को अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए फिर से खोलने सहित कोई समझौता नहीं होने की सूरत में ईरान पर नये सिरे से बमबारी की जाएगी। इससे पहले अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे एक ईरानी तेल टैंकर पर गोलीबारी की थी।

 ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है और तेल व प्राकृतिक गैस की आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि ईरान एक प्रस्तावित समझौते को स्वीकार कर ले। ट्रंप ने समझौते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ट्रंप ने कहा, "अगर वह सहमति नहीं जताता है, तो बमबारी शुरू होगी।"

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

आरटीई के दायरे वाले स्कूलों में टीईटी न्यूनतम योग्यता
राष्ट्रीय  राज्य 
शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

— दस विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राग बिहाग में छोटा ख्याल  
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

सीएम योगी से मिले चंद्रशेखर सिंह, परिवार से जुड़े आरोपों पर मिला मार्गदर्शन

पूज्य महाराज जी का स्नेह,आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके तथा उनके परिवार के लिए कठिन परिस्थितियों में बड़ी शक्ति और संबल...
सीएम योगी से मिले चंद्रशेखर सिंह, परिवार से जुड़े आरोपों पर मिला मार्गदर्शन

उत्तर प्रदेश

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

— दस विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राग बिहाग में छोटा ख्याल  
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

आवास विकास द्वारा सील रेस्तरां में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर सेक्टर-8 स्थित वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में दोपहर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। धुआं...
उत्तर प्रदेश 
आवास विकास द्वारा सील रेस्तरां में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप