पाकिस्तान की फौज ने आखिरी सांस तक सऊदी का साथ देने का कर दिया एलान 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इस्लामाबाद : हूती विद्रोही जिस तरह सऊदी अरब पर लगातार हमले कर रहे हैं। कल तक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कह रहे थे कि सऊदी के साथ पाकिस्तान ने मक्का पैक्ट किया है, लेकिन इस तरह के आपसी झगड़ों में पाकिस्तान अपनी फौज को नहीं उतारेगा। लेकिन आज पाकिस्तान की फौज ने आखिरी सांस तक सऊदी का साथ देने का एलान कर दिया। पाकिस्तान के DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि अगर मक्का पर हमला हुआ तो पाकिस्तान इस जंग में खुलकर सऊदी अरब का साथ देगा। अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पवित्र स्थल मक्का की सिक्योरिटी हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। इसका मक्का पैक्ट से कोई लेना देना नहीं है। अब पाकिस्तान पर सऊदी का साथ देने का प्रेशर है, इसीलिए आज पाकिस्तान फिर पलट गया।

पाकिस्तान निभाएगा दोस्ती

स्वामी चिदानन्द के 75वें वर्ष में प्रवेश से लंदन में आध्यात्मिक समागम ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानन्द के 75वें वर्ष में प्रवेश से लंदन में आध्यात्मिक समागम

अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, पाकिस्तान पूरी तरह सऊदी अरब के साथ खड़ा है और सऊदी की हर तरह से मदद करेगा।उन्होंने कहा कि मुसलमानों की सबसे पवित्र जगह और सऊदी अरब की सिक्योरिटी के लिए पाकिस्तान किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। सऊदी अरब के लोग पाकिस्तान से जो मदद मांगेगे, पाकिस्तान वो देने के लिए तैयार है। ये बात बिलकुल साफ है कि पाकिस्तान के लोग कंधे से कंधा मिलाकर सऊदी अरब के भाइयों के साथ खड़े हैं। इस पर किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

आखिर क्यों पाकिस्तान ने पलटी मारी
शहबाज शरीफ की सरकार और पाकिस्तान की फौज ने सऊदी अरब के मामले में पलटी ऐसे ही नहीं मारी। असल में जब से ख्वाजा आसिफ ने सऊदी अरब की मदद के लिए पाकिस्तानी फौज को भेजने से इनकार किया। उसके बाद से पाकिस्तान के विरोधी दलों ने इसके खिलाफ पूरे मुल्क में प्रोटेस्ट शुरू कर दिए और बड़ी बड़ी रैलियां हो रही हैं। इल्जाम लगाया जा रहा है कि मुसलमानों की सबसे पवित्र जगह पर हमला हुआ है। हर मुसलमान का फर्ज है कि वो ऐसे हमले का जवाब दे, जिहाद में शामिल हों।

प्रदर्शनकारियों ने कहा ऐसे वक्त में पाकिस्तान की हुकूमत अपने फर्ज से मुंह मोड़ रही है और इस्लाम की हिफाजत से डर रही है।जमीयत उलेमा ए इस्लाम के चीफ फजलुर रहमान तो पूरे पाकिस्तान में बड़े बड़े जलसे कर रहे हैं। पाकिस्तान की फौज के इस ऐलान से पहले फजलुर रहमान ने एक बड़ी रैली में कहा था कि अगर पाकिस्तान की फौज पीछे हटेगी तो पाकिस्तान का बच्चा बच्चा सऊदी में जिहाद के लिए तैयार है।

हुकूमत ने फौज से करवाया ऐलान
प्रेशर में आकर शहबाज शरीफ की हुकूमत ने फौज से सऊदी अरब की मदद का एलान करवाया। दावा किया गया कि अब हूतियों की खैर नहीं, अब पाकिस्तान जंग में उतरेगा।पूरे पाकिस्तान में हल्ला मच गया और जंग के नगाड़े बजने लगे। लेकिन इसी शोर के बीच शहबाज शरीफ चुपचाप लंदन निकल गए। शहबाज शरीफ तीन दिन लंदन में रूकेंगे। वहां से अमेरिका जाएंगे और मजे की बात ये है कि शहबाज शरीफ लंदन क्यों गए हैं। उन्हें क्या काम है, किससे मिलेंगे, इसकी जानकारी तक सरकार ने किसी को नहीं दी है। 

अमेरिका ने सऊदी से क्यों मुंह मोड़ा
हूती फाइटर्स लगातार सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं और सऊदी अरब इस जंग में अकेला पड़ गया है। सऊदी के लिए सबसे ख़तरनाक बात ये है कि अमेरिका ने उसका साथ छोड़ दिया है और उससे भी ज़्यादा चिंता की बात ये है कि अमेरिका हूती फाइटर्स के साथ पर्दे के पीछे बात कर रहा है। इसकी वजह है..अमेरिका को..सऊदी अरब से ज्यादा क्रूड ऑयल की चिंता है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान