चीन की मध्यस्थता में पाकिस्तान-अफगानिस्तान शांति वार्ता शुरू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच शांति की नई कोशिशें शुरू हो गई हैं। दोनों देशों में स्थायी संघर्ष विराम के लिए चीन की मध्यस्थता में उत्तरी शहर उरुमची में यह बातचीत शुरू की गई है। एक महीने से अधिक समय से चल रही हिंसा और हवाई हमलों के बाद इस पहल को उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अब तक इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पाकिस्तानी मीडिया समूह जिओ न्यूज ने बुधवार को दो पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से चीन में वार्ता शुरू हुई है। चीन इस बातचीत में मध्यस्थता कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधि उत्तरी चीन के उरुमची शहर में बैठक कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर मीडिया से बात करने की अनुमति न होने के कारण नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

ईरान का जवाबी हमला, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर दागी मिसाइलें ये खबर भी पढ़े : ईरान का जवाबी हमला, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर दागी मिसाइलें

फिलहाल, इस पर चीन की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। वहीं, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी इस घटनाक्रम की न तो पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वार्ता क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। 

पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर हमेशा उन आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाता है जो पाकिस्तान के अंदर हमले करते हैं, खासकर पाकिस्तानी तालिबान। यह समूह हालांकि अलग है लेकिन अफगान तालिबान के साथ इसका गहरा गठबंधन है। अफगान तालिबान ने साल 2021 में अमेरिका के नेतृत्व वाली सेनाओं की वापसी के बाद अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। पाकिस्तान के आरोपों को काबुल साफ तौर पर गलत बताता रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार