नेपाल: महंगाई चरम पर, सब्जियों की कीमत में ३०० प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, अमेरिकी डॉलर में अस्थिर उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव के कारण नेपाली बाजार में उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है।

नेपाल के वाणिज्य, आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी ‘मूल्य विश्लेषण रिपोर्ट’ के अनुसार मार्च महीने की तुलना में अप्रैल में चावल, दाल, अंडा, केला और चीनी की कीमत बढ़ी है, जबकि हरी सब्जियों और फलों के दाम में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च और अप्रैल महीने में मौसमी सब्जियों की कीमतों में असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने में जिस सब्जी की अधिकतम कीमत 23 रुपये थी, जो बढ़कर अधिकतम 100 रुपये तक पहुंच गई, यानी इसमें 334.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कुछ सब्जियों में 250 प्रतिशत तक उतार-चढ़ाव आया।

इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया ये खबर भी पढ़े : इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

लौका में 165 प्रतिशत, कद्दू में 138.89 प्रतिशत और खीरे में 125 प्रतिशत का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। इसके अलावा छोटे स्थानीय टमाटर, स्थानीय फूलगोभी, ब्रोकली और जिरी साग जैसी वस्तुओं में भी 100 प्रतिशत से अधिक मूल्य परिवर्तन देखा गया, जो बाजार में कीमतों की ऊंची अस्थिरता का संकेत देता है।

मार्च से मई महीने के तीसरे हफ्ते तक नेपाल आयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में छह बार संशोधन किया। १५ मार्च को पेट्रोल की कीमत 172 रुपये प्रति लीटर और डीजल/मिट्टी तेल 152 रुपये प्रति लीटर थी, जो १५ अप्रैल तक बढ़कर पेट्रोल 219 रुपये और डीजल/मिट्टी तेल 237 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई।

हालांकि, ३० अप्रैल को पेट्रोल की कीमत घटकर 217 रुपये और डीजल/मिट्टी तेल 225 रुपये हुई, लेकिन खाना पकाने वाली गैस की कीमत प्रति सिलेंडर 2,160 रुपये तक पहुंच गई।

विभाग के विश्लेषण के अनुसार ईंधन की इस असामान्य मूल्यवृद्धि के कारण यातायात किराया, हवाई भाड़ा और वस्तुओं की ढुलाई महंगी हो गई, जिससे समग्र बाजार में उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़े। मूल्य सूचकांक को प्रभावित करने वाला एक अन्य प्रमुख कारण अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव रहा।

मार्च महीने में अमेरिकी डॉलर की न्यूनतम खरीद दर 148.39 रुपये और अधिकतम 151.56 रुपये तक पहुंची, जिससे इसमें 2.13 प्रतिशत का उतार-चढ़ाव देखा गया। डॉलर मजबूत होने से नेपाल द्वारा आयात किए जाने वाले कच्चे माल और खाद्यान्न की लागत भी बढ़ गई।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मध्यपूर्व में जारी तनाव, विशेष रूप से ईरान-इजराइल संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और सोने की कीमतों में वृद्धि और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं का भी नेपाल के बाजार पर प्रत्यक्ष और परोक्ष असर पड़ा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज