एस.जयशंकर की कैरेबियाई यात्रा की शुरुआत,जमैका मंत्री जॉनसन ने किया भव्य स्वागत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

किंग्स्टन। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जमैका की राजधानी किंग्स्टन पहुंच गए, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जमैका की विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि वह जमैका की अपनी पहली यात्रा पर मिले स्वागत से अभिभूत हैं। 

अगले दो दिनों में वह जमैका के शीर्ष नेतृत्व, व्यापारिक समुदाय और भारतीय मूल के लोगों से संवाद करेंगे। किंग्स्टन में उनके आगमन पर भारतीय मूल के लोगों और बच्चों ने विशेष रूप से उनका स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि विदेशमंत्री का यह दो दिनों का दौरा है, जिसके दौरान विदेश मंत्री जमैका के वरिष्ठ नेताओं, व्यापारिक प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे।

पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव  ये खबर भी पढ़े : पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा व्यापक कैरेबियाई दौरे का हिस्सा है। डॉ. जयशंकर जमैका के अलावा सूरीनाम तथा त्रिनिदाद और टोबैगो की भी आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह दौरा 10 मई तक चलेगा। इस दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नयनतारा ने तोड़ा नियम, ‘टॉक्सिक’ इवेंट में पहुंचने की बताई वजह

‘टॉक्सिक’ में गंगा का किरदार निभाएंगी अभिनेत्री नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय और चर्चित अभिनेत्रियों में नयनतारा आमतौर...
राष्ट्रीय 
नयनतारा ने तोड़ा नियम, ‘टॉक्सिक’ इवेंट में पहुंचने की बताई वजह

आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्र और दानपात्र में...
हिमाचल 
आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर...
झारखंड 
जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

जिला प्रशासन की टीम सर्वेक्षण पर जुटी मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में पिछले ५ घंटों में भूकंप के दो झटकों...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर