ईरान ने अचानक शांति वार्ता में शामिल होने से कर दिया इनकार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

तेहरान: ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। दरअसल इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की तैयारियां चल रही थीं लेकिन ईरान ने अचानक शांति वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी Islamic Republic News Agency (IRNA) ने एक्स पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

ईरान ने शांति वार्ता से क्यों किया इनकार?
IRNA के मुताबिक, "ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से मना कर दिया है।" IRNA ने एक्स पर पोस्ट करके बताया, "ईरान का कहना है कि वार्ता के दूसरे दौरे के लिए वह इसलिए अनुपस्थित होगा क्योंकि वाशिंगटन की ज्यादा मांगें, अवास्तविक अपेक्षाएं, रुख में लगातार बदलाव, बार-बार विरोधाभास और नौसेनिक नाकाबंदी जारी है। इसे ईरान सीजफायर का उल्लंघन मानता है।"

डोनाल्ड ट्रंप ने  मोदी की खुलकर तारीफ की ये खबर भी पढ़े : डोनाल्ड ट्रंप ने  मोदी की खुलकर तारीफ की

रविवार को ही ट्रंप ने दी थी ईरान को धमकी
ट्रंप ने रविवार को ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर  ईरान को धमकी दी थी और कहा था कि अगर इस बार ईरान प्रस्तावित समझौते को ठुकराता है तो अमेरिका, उसके पुलों और पावर प्लांट को नष्ट कर देगा। उन्होंने कहा था कि हमारी टीम कल (सोमवार को) पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रही है। उन्होंने नई ट्रांसपैरेंट और उचित डील पेश की है। अगर ईरानियों ने अब भी इस डील को नहीं माना तो हम उनके पावर प्लांट और पुल को तबाह कर देंगे। 

अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत

ट्रंप ने ये भी कहा था कि ईरान ने कल होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी की। यह हमारे सीजफायर का उल्लंघन है। इनमें से कई गोलियां एक फ्रांसीसी जहाज और ब्रिटेन के एक फ्रेटर (मालवाहक जहाज) को निशाना बनाकर चलाई गईं।

शंघाई में बिखरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा ये खबर भी पढ़े : शंघाई में बिखरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा

जानकारों का मानना है कि ईरान का यह फैसला मौजूदा युद्धविराम की समय सीमा से कुछ ही दिन पहले आया है, जिससे तनाव को नियंत्रित करने की संभावना पर नए सिरे से संदेह पैदा हो गया है। ईरान ने वार्ता टूटने के लिए वाशिंगटन को दोषी ठहराया है। अब देखना ये होगा कि अमेरिका का इस पर क्या रिएक्शन आता है। फिलहाल ईरान के इस फैसले से मिडिल ईस्ट संकट गहरा सकता है। 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

कौशाम्बी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सिराथू स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर के समीप आयोजित "गांव...
सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आसाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त...