सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

213 स्वयं सहायता समूहों को 63.90 लाख और 338 समूहों को 5.07 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का डमी चेक प्रदान

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260605-WA0123कौशाम्बी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सिराथू स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर के समीप आयोजित "गांव की समस्या, गांव में समाधान" कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए आवास की चाभियां, डमी चेक, सहायक उपकरण, अरहर बीज मिनी किट तथा ट्रैक्टर की चाभी वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का कार्य किया है।कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए। विकास, जीतू कुमार, रवि कुमार, जगजीत सरोज और पुष्पराज पाल को कान की मशीन, धम्मा और गौरव को एमआर किट तथा राजकुमार एवं अमृत लाल को स्मार्ट केन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने वाले विशेष शिक्षकों को सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया।इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभियां, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा मुख्यमंत्री युवा योजना के लाभार्थियों को पांच लाख रुपये का डमी चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 213 स्वयं सहायता समूहों को 63 लाख 90 हजार रुपये का रिवाल्विंग फंड तथा 338 स्वयं सहायता समूहों को 5 करोड़ 7 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का डमी चेक वितरित किया गया। व्यक्तिगत शौचालय योजना के लाभार्थियों को 12 हजार रुपये अनुदान का प्रमाणपत्र तथा कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत शिव प्रसाद मौर्य को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी गई। किसानों को अरहर बीज मिनी किट भी प्रदान की गई।ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पेंशन, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और अन्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में बने राजकीय महाविद्यालय का उल्लेख करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अवश्य भेजने का आह्वान किया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब तक चार करोड़ से अधिक आवास उपलब्ध करा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये सहायता दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र लोगों को निशुल्क उपचार और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 12 जून को प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत का लक्ष्य सरकार की प्राथमिकता है। गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा एक करोड़ महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चकमार्गों और सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।कार्यक्रम को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, लाभार्थी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

कौशाम्बी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सिराथू स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर के समीप आयोजित "गांव...
सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री, बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आसाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त...