ढाका: जात्राबारी में फटे चार देसी बम, सुरक्षा कड़ी, 515 गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के जात्राबारी इलाके में शनिवार शाम कम से कम चार देसी बम फटे। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।

इसके बाद कमलापुर रेलवे स्टेशन पर दो और देसी बम फटे। जात्राबारी थाना के इंस्पेक्टर (ऑपरेशन्स) खालिद हसन ने इसकी पुष्टि की।

द डेली स्टार और ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, जात्राबारी में शाम करीब 7:40 बजे समद सुपर मार्केट के सामने चार देसी बम फटे। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति 32 वर्षीय रिक्शा चालक है।उसकी पहचान बिलाल के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद कमलापुर रेलवे स्टेशन पर दो देसी बम फटे। ढाका जिले के रेलवे पुलिस अधीक्षक निकुलिन चकमा ने बताया कि धमाके रात करीब 10:30 बजे प्लेटफॉर्म 2 के आखिरी छोर पर हुए।

अमेरिका-ईरान तनाव से होर्मुज़ मार्ग बाधित, दुनिया में उर्वरक की कमी ये खबर भी पढ़े : अमेरिका-ईरान तनाव से होर्मुज़ मार्ग बाधित, दुनिया में उर्वरक की कमी

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये ताजा धमाके ढाका में कई जगहों पर देसी बम धमाकों की एक शृंखला की खबर के एक दिन बाद हुए हैं।

उधर, शनिवार शाम राजधानी में अलग-अलग जगह पर तीन बसों में आग लगा दी गई। मीरपुर में दो बसों को निशाना बनाया गया, जबकि बड्डा में एक और बस में आग लगा दी गई।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार की घटनाओं के बाद पूरे ढाका में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुख्य सड़कों और शहर में घुसने के रास्तों पर 200 से ज्यादा चेक पॉइंट बनाए गए हैं।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनसंपर्क और मीडिया विंग) नियाज मेहदी ने कहा कि सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। अहम स्थानों पर तलाशी व निगरानी बढ़ाई गई है। इस दौरान 515 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान