जयशंकर भूटान पहुंचे, अपने समकक्ष धुंगयेल के साथ की वार्ता
बुमथांग। विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा पर बुमथांग पहुंचे। यहां उन्होंने भूटान के विदेश मंत्री ल्योंपो डीएन धुंगयेल के साथ मुलाकात कर दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि उन्होंने ल्योंपो डी एन धुंगयेल के साथ व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और भूटान के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक केंद्र बुमथांग में उनके आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
