नेपाल में काठमांडू के रिंगरोड निर्माण के लिए 687 करोड़ रुपये का अनुदान देगा चीन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल में बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद चीन के साथ पहला समझौता हुआ है। इसके तहत चीन काठमांडू के रिंग रोड के निर्माण के लिए 1100 करोड़ नेपाली रुपये (लगभग 687 करोड़ रुपये) का अनुदान देगा।

नेपाल के भौतिक अवसंरचना, परिवहन एवं शहरी विकास मंत्री सुनील लम्साल और चीन के राजदूत झेंग मोमिंग के बीच बुधवार को हुई बैठक के दौरान समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के अनुसार रिंगरोड विस्तार के दूसरे चरण में काठमांडू के कलंकी से वसुंधरा तक 8.2 किलोमीटर सड़क एवं पुल का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए चीन सरकार करीब 11०० करोड़ नेपाली रुपये की अनुदान सहायता उपलब्ध कराएगी। इससे पहले वर्ष 2019 से शुरू किए गए पहले चरण में कोटेश्वर से कलंकी तक सड़क विस्तार का कार्य पूरा हो चुका है।

समझौते के बाद मंत्री सुनील लम्साल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि परियोजना के कार्यान्वयन के दौरान यदि कोई समस्या आती है तो उसे एक दिन के भीतर समाधान करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर-दक्षिण संपर्क सड़क निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है और नेपाल के अवसंरचना विकास में चीन सरकार से और अधिक निवेश की अपेक्षा है। वहीं, चीनी राजदूत झेंग ने कहा कि यदि उपयुक्त निवेश वातावरण तैयार किया जाए तो चीन के कई निवेशक नेपाल में निवेश करने के इच्छुक हैं।

चीन के दबदबे को चुनौती, भारतीय कंपनी ने बनाई बिना चुंबक वाली मोटर ये खबर भी पढ़े : चीन के दबदबे को चुनौती, भारतीय कंपनी ने बनाई बिना चुंबक वाली मोटर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

परिवहन मंत्री ने जिसे किया सम्मानित, दर-दर भटक रहा वो कंडक्टर!

रूपईडीहा डिपो के एक ऐसे ही चालक को प्रदेश में सर्वाधिक आय अर्जित करने पर मिला था सम्मान
उत्तर प्रदेश 
परिवहन मंत्री ने जिसे किया सम्मानित, दर-दर भटक रहा वो कंडक्टर!

‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी भाजपा, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से वापसी तय

लखनऊ। शुक्रवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई...
उत्तर प्रदेश 
‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी भाजपा, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से वापसी तय

चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

ललित वर्मा
उत्तर प्रदेश 
चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

चुनाव अधिकारी राधा मोहन ने RWA फेडरेशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन  गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 