सीजफायर जारी है, अगर टूटा तो होगा जबरदस्त धमाका',  ट्रंप 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान और अमेरिका के बीच घोषित 'सीजफायर' अभी भी लागू है, भले ही दोनों के बीच 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के पास सैन्य झड़पें हुई हों। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह समझौता टूटा तो इसका असर 'स्पष्ट और बड़े स्तर पर' दिखाई देगा। वॉशिंगटन में लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के पास मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, 'आपको यह पता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि सीजफायर खत्म हुआ या नहीं। बस ईरान से उठता हुआ रोशनी का पहाड़ देख लेंगे।'

'हमें उकसाने की कोशिश की गई'
ट्रंप ने कहा कि हाल की झड़पों में अमेरिकी सेना ने तेजी से जवाब दिया और विरोधी ताकतों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने हमें उकसाने की कोशिश की, आज उन्होंने हमारे साथ खेला, और हमने उन्हें पूरी तरह जवाब दिया।' उन्होंने इसे हल्के अंदाज में 'छोटी हरकत' बताते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने जवाब में कड़ा प्रहार किया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ किसी समझौते की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 'डील हो भी सकती है और नहीं भी, और यह किसी भी दिन हो सकती है।'

नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप-मेलोनी विवाद गरमाया, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा कूटनीतिक तनाव ये खबर भी पढ़े : नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप-मेलोनी विवाद गरमाया, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा कूटनीतिक तनाव

अमेरिका के 3 युद्धपोतों पर हुए हमले
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जो कथित तौर पर अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर हमलों में इस्तेमाल हो रहे थे। CENTCOM के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के 3 युद्धपोत यूएसएस ट्रक्सटन (डीडीजी 103), यूएसएस राफेल पेराल्टा (डीडीजी 115) और यूएसएस मेसन (डीडीजी 87) 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से ओमान की खाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी उन पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों से हमले किए गए। हालांकि अमेरिका ने कहा कि 'किसी भी अमेरिकी जहाज को नुकसान नहीं हुआ' और सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया।

'ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान' 
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि 3 अमेरिकी युद्धपोत 'सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल गए', और हमलों से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी जवाबी कार्रवाई में ईरानी हमलावरों को 'भारी नुकसान' हुआ और कई छोटी नावों को तबाह कर दिया गया। ट्रंप ने आगे लिखा कि मिसाइलों और ड्रोन को अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने हवा में हीहवा में ही नष्ट कर दिया, और उन्होंने ईरान को 'असामान्य देश' बताते हुए कहा कि  इसका नेतृत्व 'पागल लोग' कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मिस्र ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य मुख्यालय 'ऑक्टागन', आकार में पेंटागन को भी छोड़ा पीछे

मिस्र ने नई प्रशासनिक राजधानी में 'ऑक्टागन' का उद्घाटन किया। यह दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य मुख्यालय बताया जा रहा...
अंतर्राष्ट्रीय 
मिस्र ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य मुख्यालय 'ऑक्टागन', आकार में पेंटागन को भी छोड़ा पीछे

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया

शोपियां। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चनापोरा इलाके में चल रहे आतंकवाद-विरोधी...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया

11वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे सोनम वांगचुक, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा; क्या हैं आंदोलन की मांगें?

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 11वें दिन में पहुंची, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
11वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे सोनम वांगचुक, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा; क्या हैं आंदोलन की मांगें?

जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला की रस्म पूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

चीन का 'रूफटॉप रेन' कूलिंग सिस्टम क्या है? बिना AC के गर्मी कम करने वाली तकनीक क्यों हो रही वायरल?

यह तकनीक वाष्पीकरण (Evaporative Cooling) के सिद्धांत पर काम करती है। दावा है कि इससे आसपास का तापमान 5 से...
टेक-मित्र 
चीन का 'रूफटॉप रेन' कूलिंग सिस्टम क्या है? बिना AC के गर्मी कम करने वाली तकनीक क्यों हो रही वायरल?

उत्तर प्रदेश

जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला की रस्म पूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी: 12 लाख शिक्षकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, परिवार भी होगा कवर

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

नोएडा में युवक के बैंक खाते से 2.35 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित को वाहन चालान का फर्जी मैसेज भेजा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: युवक के खाते से उड़ाए 2.35 लाख रुपये

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा