बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट को मौत की सजा बरकरार रखने के फैसले पर पछतावा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ढाका। बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के अपीलीय विभाग ने हाल ही में जारी एक फैसले के पूरे टेक्स्ट ( निर्णय के हर एक शब्द, विवरण और कानूनी तर्क) में अपने पूर्व के फैसले पर अफसोस जताया। इस फैसले में बांग्लादेश के 1971 के युद्ध के दौरान मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दायर केस में बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम की मौत की सजा को बरकरार रखा गया था।

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश सैयद रेफात अहमद की अगुवाई वाली सात सदस्यों वाली पीठ ने 74 पेज के फैसले में कहा,''यह अपील विभाग पूरी न्यायिक जिम्मेदारी के साथ यह मानता है कि अपने पहले के फैसले में वह सबूतों की कमियों और उस बड़े संदर्भ पर सही और निष्पक्ष विचार करने में नाकाम रहा।

बांग्लादेश: अवामी लीग नेता सेलीना आइवी रिहा, एक साल बाद मिली बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश: अवामी लीग नेता सेलीना आइवी रिहा, एक साल बाद मिली बड़ी राहत

उच्चतम न्यायालय ने कहा, ''अफसोस की बात है कि पहले का फैसला इतने गंभीर किस्म के आपराधिक मामलों मेंजरूरी जांच और निष्पक्षता के ऊंचे मानक से कम था।'' 27 मई, 2025 को अपील विभाग ने अपने पहले के फैसले को रद कर दिया, जिसमें 2014 में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अजहरुल के खिलाफ सुनाई गई मौत की सजा को बरकरार रखा गया था। न्यायालय ने उन्हें सभी आरोपों से बरी भी कर दिया और जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर वे किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत रिहा कर दिया जाए।

भारतीय जहाज पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान ये खबर भी पढ़े : भारतीय जहाज पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

यह फैसला बेंच ने जमात नेता की अपील के बाद सुनाया गया। उन्होंने आईसीटी के फैसले को चुनौती दी थी। अजहरुल के वकील मोहम्मद शिशिर मनीर ने बताया कि उनके मुवक्किल 8 अगस्त 2012 से जेल में थे। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद 28 मई 2025 को रिहा कर दिए गए। इस समय एटीएम अजहरुल बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नायब-ए-अमीर हैं। 12 फरवरी को हुए राष्ट्रीय चुनाव में रंगपुर-2 से सांसद चुने गए है।

रूस का दावा- ब्रिटिश यॉट को रोकने के लिए उसके युद्धपोत ने चलाईं चेतावनी गोलियां ये खबर भी पढ़े : रूस का दावा- ब्रिटिश यॉट को रोकने के लिए उसके युद्धपोत ने चलाईं चेतावनी गोलियां

उल्लेखनीय है कि 1971 में मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों से जुड़े मामलों में जमात नेता मतिउर रहमान निजामी, अब्दुल कादर मुल्ला, मोहम्मद कमरूज्जमान, अली अहसान मोहम्मद मुजाहिद,मीर कासिम अली और बीएनपी नेता सलाहुद्दीन कादर चौधरी को उच्चतम न्यायालय के फैसलों के बाद फांसी दी जा चुकी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय निकायों में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम...
पश्चिम बंगाल 
महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

खण्डवा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय पर आ रही हैं। वे अपने प्रवास के पहले दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने में अभी और समय लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार होने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश 
लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र