रूस का दावा- ब्रिटिश यॉट को रोकने के लिए उसके युद्धपोत ने चलाईं चेतावनी गोलियां

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मास्काे । रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि इंग्लिश चैनल में एक ब्रिटिश यॉट (छोटी नाव) को रोकने के लिए उसके युद्धपोत ने चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाईं। यह कार्रवाई तब की गई जब यॉट को रास्ता बदलने के लिए किए गए अन्य सभी प्रयास विफल हो गए।

रूस के सरकारी समाचार टेलीविजन नेटवर्क रुस टुडे ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि मंगलवार दोपहर जब उनका युद्धपोत 'एडमिरल ग्रिगोरोविच' आइल ऑफ वाइट और नॉर्मंडी के बीच अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से गुजर रहा था, इसी दौरान जहाज के चालक दल ने 'ब्राइट फ्यूचर' नामक एक ब्रिटिश यॉट को देखा, जो कथित तौर पर ऐसे मार्ग पर चल रही थी जिससे वह युद्धपोत के बेहद करीब आ सकती थी।

मंत्रालय ने बताया कि रूसी क्रू ने पहले रेडियो के जरिए यॉट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सिग्नल फ्लेयर्स छोड़े गए और सायरन बजाया गया, फिर भी यॉट ने अपना रास्ता नहीं बदला। रूसी अधिकारियों के अनुसार जब यॉट युद्धपोत से लगभग 150 मीटर की दूरी पर पहुंच गई, तब कमांडर ने छोटे हथियारों से यॉट के आगे चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाने का आदेश दिया। इसके तुरंत बाद यॉट ने अपना मार्ग बदल लिया और युद्धपोत से दूर चली गई।

रूस ने दावा किया कि उसके चालक दल ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का पूरी तरह पालन किया और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए। रूस टुडे के मुताबिक इस घटना की खबर सबसे पहले ब्रिटिश मीडिया में सामने आई थी। हालांकि, ब्रिटिश रिपोर्टों में यॉट के युद्धपोत की ओर बढ़ने का उल्लेख नहीं किया गया। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने मामले पर विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार करते हुए केवल इतना कहा कि वह इंग्लिश चैनल में हुई घटना से जुड़ी खबरों की जांच कर रहा है।

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय 3,600 टन वजनी और कैलिबर क्रूज़ मिसाइलों से लैस रूसी युद्धपोत 'एडमिरल ग्रिगोरोविच' की निगरानी रॉयल नेवी का गश्ती जहाज 'एचएमएस मर्सी' कर रहा था। हालांकि, दोनों जहाजों के बीच की वास्तविक दूरी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब दो दिन पहले ब्रिटिश कमांडो ने इंग्लिश चैनल में 'स्मार्टोस' नामक कैमरून-ध्वज वाले एक तेल टैंकर को अपने कब्जे में लिया था। माना जा रहा था कि यह जहाज प्रतिबंधित रूसी तेल का परिवहन कर रहा था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इसे रूस के तथाकथित "शैडो फ्लीट" का हिस्सा बताया था, जो पश्चिमी बीमा कवरेज के बिना रूसी तेल ढोने वाले टैंकरों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया घटनाएं इंग्लिश चैनल में रूस और ब्रिटेन के बीच बढ़ते तनाव का संकेत हो सकती हैं। ---

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

कच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 77 हजार के पार

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट का रुख बनने की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज...
कारोबार 
कच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 77 हजार के पार

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर लगे एक लाख रुपये हर्जाने पर रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने एकलपीठ द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर एक लाख रुपये हर्जाना लगाते हुए याचिका खारिज...
राष्ट्रीय  राज्य 
आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर लगे एक लाख रुपये हर्जाने पर रोक

मकोका मामले में लीना पॉल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200...
राष्ट्रीय  राज्य 
 मकोका मामले में लीना पॉल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

लाल किला विस्फोट मामले में जावेद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से स्टेटस रिपोर्ट तलब

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने लाल किला विस्फोट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद...
राष्ट्रीय  राज्य 
लाल किला विस्फोट मामले में जावेद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से स्टेटस रिपोर्ट तलब

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

बलिया। आजमगढ़ की एन्टी करप्शन टीम ने बलिया तहसील के राजस्व निरीक्षक को एक किसान से पांच हजार रुपये की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरिया गांव में बुधवार सुबह मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक श्रमिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण : आर. के. पटेल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को केन्द्र की मोदी सरकार के 12 साल विश्वास व विकास के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण : आर. के. पटेल