नेपाल में बाढ़ संकट के बाद अब नुवाकोट में हैजा का खतरा बढ़ा

77 हजार लोगों को दी जाएगी ओरल वैक्सीन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

काठमांडू। नेपाल के नुवाकोट जिले में हाल की बाढ़ के बाद हैजा फैलने की आशंका को देखते हुए ओरल कॉलरा वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत अबतक 50 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में 77 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह अभियान जनस्वास्थ्य कार्यालय, नुवाकोट ने महामारी एवं रोग नियंत्रण प्रभाग के समन्वय में शुरू किया है। इसका उद्देश्य 26 अगस्त को आई भोटेकोशी बाढ़ के बाद पेयजल और स्वच्छता की स्थिति खराब होने के कारण हैजा तथा अन्य जलजनित बीमारियों के प्रसार को रोकना है।

BRICS SUMMIT 2026:भारत मंडपम में दिखा भारतीय डीप-टेक का दम ये खबर भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत मंडपम में दिखा भारतीय डीप-टेक का दम

जनस्वास्थ्य कार्यालय की प्रमुख डॉ. अंजु कार्की ने कहा कि टीकाकरण के साथ सुरक्षित पेयजल का इस्तेमाल, व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास के वातावरण को साफ रखना भी बेहद जरूरी है।

बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं और होल्डिंग सेंटरों में रह रहे हैं। इन स्थानों पर पर्याप्त स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होने के कारण हैजा का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय जलस्रोतों में ई. कोलाई पाए जाने से जलजनित बीमारियों को लेकर चिंता और बढ़ गई है। बाढ़ के बाद विदुर नगरपालिका में हाल ही में किए गए पानी के परीक्षण में 15 स्थानीय जल नमूनों में से 5 में ई. कोलाई का संक्रमण पाया गया।

स्थिति को देखते हुए शुरू किए गए आपातकालीन टीकाकरण अभियान में एक वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों और होल्डिंग सेंटरों पर वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, नगरपालिकाओं में अब तक 40,291 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक भी पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां बाढ़ के बाद संक्रमण का जोखिम अधिक है। यह टीकाकरण अभियान सात दिनों तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से वैक्सीन लगवाने तथा हैजा के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की अपील की है।

अधिकारियों ने लोगों को पीने के पानी को उबालकर या शुद्ध करके इस्तेमाल करने, खाना बनाने की जगहों को साफ रखने और रहने के स्थान पर स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि बाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान