तिब्बत में भूकंप से 95 लोगों की मौत

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • नेपाल के साथ भारत में भी महसूस किए गए झटके

गंगटोक। तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घर ढह गए हैं। मंगलवार सुबह तिब्बत के शिगात्से में 7.1 तीव्रता के भूकंप से चीन के साथ-साथ नेपाल, भारत, भूटान और बांग्लादेश हिल गया। बीबीसी न्यूज ने चीनी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि शक्तिशाली भूकंप के कारण तिब्बत क्षेत्र में कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं। भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र नेपाल-चीन सीमा पर एवरेस्ट क्षेत्र के पास था। चीनी अधिकारियों ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.8 थी।

चीनी अधिकारियों ने पुष्टि की कि भूकंप के बाद तिब्बत के शहर शिगात्से में सैकड़ों इमारतें ढह गईं और 130 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। चीनी सेना बचाव कार्य में लगी हुई है। माउंट एवरेस्ट के पास दूरदराज के इलाकों में मानव रहित ड्रोन तैनात किए हैं। विभिन्न स्थानों से प्राप्त वीडियो में बचावकर्मियों को मलबे में खोज करते और प्रभावित लोगों को कठोर सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप अक्सर आते रहते हैं। 2008 में सिचुआन प्रांत में आए भीषण भूकंप में लगभग 70,000 लोग मारे गए थे। चीन के सीसीटीवी के अनुसार मंगलवार के भूकंप से पहले पिछले पांच वर्षों में शिगात्से के आसपास 200 किलोमीटर के क्षेत्र में 3 या उससे अधिक तीव्रता के 29 भूकंप दर्ज किए गए थे। पड़ोस देश नेपाल में मंगलवार सुबह एकबार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई।

भारत-रूस के युवाओं के लिए नए अवसर बनेगा तकनीक सहयोग: गोंचार ये खबर भी पढ़े : भारत-रूस के युवाओं के लिए नए अवसर बनेगा तकनीक सहयोग: गोंचार

नेपाल से लगे बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। यूएसजीएस अर्थक्वेक के मुताबिक, मंगलवार सुबह नेपाल में 6 बज कर 35 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था। इसके कारण बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी ये झटके महसूस किए गए। इस दौरान काफी संख्या में लोग दहशत के कारण घरों से बाहर आ गए।

हाल के वर्षों में नेपाल में बार-बार भूकंप इससे पहले गत माह नेपाल में 21 दिसंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी। जबकि अप्रैल 2015 में नेपाल में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। इस दौरान लगभग 9,000 लोगों की जान चली गई थी और 20,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। बड़ी संख्या में हुई तबाही के दौरान घरों और स्कूली इमारतों का काफी नुकसान हुआ था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस