यूएई का बड़ा दांव! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ठेंगा दिखाकर समुद्र के रास्ते भेजेगा तेल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 अबू धाबी: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। खासकर तेल सप्लाई को लेकर खाड़ी देशों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है। UAE अब ऐसा तेल पाइपलाइन नेटवर्क तैयार कर रहा है, जिससे वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर हुए बिना सीधे समुद्र के रास्ते दुनिया को तेल भेज सकेगा। UAE के इस फैसले को क्षेत्रीय तनाव और संभावित तेल संकट से बचने की तैयारी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा असर डाल सकता है।
क्या है UAE का नया सीक्रेट प्लान?
UAE ने अपने बड़े तेल प्रोजेक्ट वेस्ट-ईस्ट पाइपलाइन के निर्माण को तेजी से पूरा करने का फैसला लिया है। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस प्रोजेक्ट को फास्ट-ट्रैक करने के निर्देश दिए हैं। यह पाइपलाइन UAE की तेल निर्यात क्षमता को दोगुना कर देगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके जरिए तेल सीधे फुजैराह बंदरगाह तक पहुंचेगा, जहां से जहाजों के जरिए दुनिया के दूसरे देशों को सप्लाई की जाएगी।

होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है इतनी अहम?
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक मानी जाती है। दुनिया की लगभग 20% तेल सप्लाई इसी संकरे समुद्री रास्ते से गुजरती है।लेकिन ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण इस इलाके में तनाव बेहद बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की प्रतिक्रिया के बाद यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। यही वजह है कि कई खाड़ी देश अब वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं।

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

पहले से मौजूद है खास पाइपलाइन
UAE के पास पहले से अबू धाबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन (ADCOP) मौजूद है, जिसे हबशन-फुजैराह पाइपलाइन भी कहा जाता है। यह रोजाना करीब 18 लाख बैरल तेल सीधे फुजैराह तक पहुंचा सकती है। अब नई वेस्ट-ईस्ट पाइपलाइन बनने के बाद UAE बिना होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर हुए और ज्यादा मात्रा में तेल निर्यात कर सकेगा।

दूसरे खाड़ी देशों की बढ़ सकती है चिंता
UAE और सऊदी अरब ऐसे गिने-चुने खाड़ी देश हैं, जिनके पास हॉर्मुज से बाहर तेल भेजने की सुविधा है। वहीं कुवैत, इराक, कतर और बहरीन जैसे देश अब भी काफी हद तक इसी समुद्री रास्ते पर निर्भर हैं। अगर क्षेत्रीय तनाव और बढ़ता है, तो इन देशों के लिए तेल सप्लाई बनाए रखना बड़ी चुनौती बन सकता है।

दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है असर
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में लंबे समय तक तनाव बना रहा, तो दुनिया भर में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। इसका असर पेट्रोल-डीजल से लेकर महंगाई तक हर चीज पर दिखाई दे सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखे, रिपोर्ट के बाद Meta को सरकार का समन

नई दिल्ली: भारत में Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का प्रचार करने वाले पेड विज्ञापन...
टेक-मित्र  नारी व बाल जगत 
Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखे, रिपोर्ट के बाद Meta को सरकार का समन

भारत-जापान सहयोग पर चीन की प्रतिक्रिया, कहा— टकराव के लिए नहीं हो साझेदारी

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत और जापान के बीच बढ़ते सहयोग पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दोनों देशों...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान सहयोग पर चीन की प्रतिक्रिया, कहा— टकराव के लिए नहीं हो साझेदारी

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...
नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

मणिपुर : सुरक्षा बलों का उग्रवाद और ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार, हथियार और नकदी जब्त

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कई सक्रिय उग्रवादियों...
राष्ट्रीय 
मणिपुर : सुरक्षा बलों का उग्रवाद और ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार, हथियार और नकदी जब्त

उत्तर प्रदेश

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च

प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 5 जुलाई कैंडल मार्च निकालेगा। ये मार्च गोल्डी हत्याकांड के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, उनके...
उत्तर प्रदेश 
गोल्डी हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, 5 जुलाई को विहिप निकालेगा कैंडल मार्च