ईरान में दंगे भड़काने और अमेरिकी-इज़राइली दुष्प्रचार के आरोप में 235 लोग गिरफ़्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान। ईरान के सुरक्षा बलों ने तेहरान और खुज़ेस्तान प्रांत में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इज़राइल से कथित तौर पर जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ़्तार किया है। इन लोगों पर देश को अस्थिर करने, दंगे भड़काने और विदेशी मीडिया नेटवर्क्स के साथ मिलकर दुुष्प्रचार करने के आरोप हैं।

ईरानी सरकारी समाचार मीडिया संगठन प्रेसईडी टीवी ने बताया कि पुलिस ने पश्चिमी तेहरान में अमेरिका और इजराइल से जुड़े 235 लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार किया है। इनमें से 93 लोगों को बाद में अदालत के निर्देशानुसार जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई हालिया क्षेत्रीय तनाव और बाहरी हस्तक्षेप के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। इसके पूर्व 30 मार्च काे ईरान ने ऐसे 138 लाेगाें काे गिरफ्तार किया था।

पश्चिमी तेहरान प्रांत की पुलिस कमान ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि अमेरिका और इज़राइल के देश को अस्थिर करने के लक्ष्य के तहत, इन लोगों ने दंगे भड़काने, अमेरिका-इजराइल समर्थक दुष्प्रचार करने और "ईरान इंटरनेशनल" टीवी चैनल को तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए देश-विरोधी तत्वों को संगठित करने की कोशिश की।

पिछले सोमवार को एक और ऑपरेशन में, खुज़ेस्तान प्रांत की पुलिस ने इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ अमेरिका-इज़राइली विध्वंसक साज़िशों में सहयोग करने के आरोप में 138 लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार किया था।

खुज़ेस्तान पुलिस ने कहा कि तकनीकी खुफिया ऑपरेशनों और व्यापक पुलिस जांच के जरिए, प्रांतीय पुलिस के खुफिया विभाग के एजेंटों ने उन लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। ये पिछले 72 घंटों से दुश्मन मीडिया, विशेष रूप से तथाकथित ईरान इंटरनेशनल और मनोतो नेटवर्क के साथ सहयोग कर रहे थे।

ये गिरफ़्तारियां इज़राइल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ ताज़ा आक्रमण के बीच हुई हैं, जो फ़रवरी के अंत में शुरू हुआ था। इस दौरान, देश की खुफिया एजेंसियों और कानून प्रवर्तन बलों ने कई अराजक तत्वों को हिरासत में लिया है।

 पाकिस्तान में दुर्घटना में  40 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े :  पाकिस्तान में दुर्घटना में 40 लोगों की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बस्ती के शिवम पाण्डेय ने रचा नया कीर्तिमान, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो अंपायर कोर्स में सफलता

बस्ती - जनपद बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर रेवटी निवासी एवं उर्मिला एजुकेशनल एकडमी के छात्र शिवम...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती के शिवम पाण्डेय ने रचा नया कीर्तिमान, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वॉन्डो अंपायर कोर्स में सफलता

पीएम मोदी अपनी विदेशी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे

चार दशक बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री, यात्रा को बताया गया ऐतिहासिक नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी यात्रा...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी अपनी विदेशी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे

फिरोजाबाद में मासूम बालक की पटक - पटक कर हत्या के दोषी को मिला मृत्यदंड

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में एक युवक ने रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद में उसके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में मासूम बालक की पटक - पटक कर हत्या के दोषी को मिला मृत्यदंड

मुख्यमंत्री ने बस्ती को दिया 504.34 करोड़ की लागत से 77 विकास परियोजनाओं की सौगात

बस्ती - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बी.आर.सी हर्रैया, बस्ती से जनपद के सर्वांगीण विकास को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने बस्ती को दिया 504.34 करोड़ की लागत से 77 विकास परियोजनाओं की सौगात

नोएडा में पैदल जा रहे युवक की नाले में डूबने से मौत,सड़क पर भरा था पानी

नोएडा। नोएडा में एक 27 वर्षीय युवक पैदल जाते समय सड़क पर भरे पानी की वजह से वह गहरे नाले...