श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

लखनऊ। श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे मंगलवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। उच्चायोग ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित घर वापसी! आज सुबह 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से चेन्नई वापस लाया गया।

तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। पिछले कुछ दिनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद काफी भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।

पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था। गौरतलब है कि तटीय राज्य तमिलनाडु से रोजाना सैकड़ों मछुआरे अपनी आजीविका के लिए समुद्र में मछली पकड़ने जाते हैं। हालांकि कई बार मौसम में आए परिवर्तन के कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका की नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग हमेशा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेता है और भारतीय मछुआरों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करता है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह, इस बार टूटेंगे सारे रिकार्ड ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह, इस बार टूटेंगे सारे रिकार्ड
भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस तरह की नकारात्मकता देखने को मिली, उससे लग रहा था कि इस बार...
राजस्थान में दाे जून से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज भीलवाड़ा प्रवास पर
नवादा की युवती की बंगलौर में हुई हत्या, 7 गिरफ्तार
अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर हुआ भव्य आयोजन विधायको और महापौर ने की पुष्पांजलि अर्पित
अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री ने दाेहराया बाल अधिकारों की रक्षा का संकल्प
पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी काे पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि