ट्रंप ने 'होर्मुज' का नाम बदलकर किया 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप'

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक बदला हुआ नक्शा दिखाया गया था। इस नक्शे में 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का नाम बदलकर 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' कर दिया गया था। ट्रंप ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल अकाउंट पर बिना किसी कैप्शन के पोस्ट की। यह तस्वीर असल में 'IStandWithTrump47' नाम के एक अकाउंट ने शेयर की थी जिसमें जलमार्ग के असली नाम की जगह 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' लिख दिया गया था। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक संकरा लेकिन जरूरी समुद्री मार्ग है जिससे दुनिया भर में होने वाली तेल की शिपमेंट का लगभग 5वां हिस्सा गुजरता है।

ट्रंप ने पहले भी कही थी ऐसी बात
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' कहकर पुकारा है। 27 मार्च को, जब वह ईरान से एक संभावित शांति समझौते के तहत इस जलमार्ग को फिर से खोलने की अपील कर रहे थे, तब मियामी में सऊदी समर्थित FII प्रायोरिटी निवेश फोरम में बोलते हुए ट्रंप ने इस वाक्यांश का इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने कहा था, "हम अभी बातचीत कर रहे हैं और अगर हम कुछ कर पाए तो यह बहुत अच्छा होगा, लेकिन उन्हें इसे खोलना ही होगा।" उन्होंने कहा था, "उन्हें 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' खोलना होगा - मेरा मतलब है होर्मुज। माफ कीजिए, मुझे बहुत अफसोस है। कितनी बड़ी गलती हो गई।" ट्रंप ने इस दौरान यह भी कहा था कि मीडिया उनकी इस टिप्पणी को जरूर उछालेगा, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा, "मेरे साथ कोई भी चीज इत्तेफाक से नहीं होती - या बहुत कम ही होती है।"

सुनसरी हिंसाः नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता ये खबर भी पढ़े : सुनसरी हिंसाः नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता

नौसैनिक नाकेबंदी और तेल की बढ़ती कीमतें
यह दोबारा शेयर की गई तस्वीर उस समय सामने आई जब ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी महीनों तक चल सकती है। इस टिप्पणी की वजह से तेल की कीमतें चार साल से भी ज्यादा समय के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। जंग को खत्म करने के लिए ट्रंप पर राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

क्या है ईरान का रुख?
इस बीच ईरान के शीर्ष नेतृत्व ने अमेरिकी प्रशासन की कथित नौसैनिक नाकेबंदी रणनीति को विफल और भ्रामक करार देते हुए कहा है कि इससे ना तो ईरान पर दबाव बढ़ेगा और ना ही क्षेत्र में स्थिरता आएगी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि किसी भी प्रकार की समुद्री नाकेबंदी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और विफल होकर ही रहेगी। ईरानी सुप्रीम लीडर के मिलिट्री एडवाइजर मोहसिन रजाई ने कहा कि ईरान अब अमेरिका की नाकेबंदी

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 शुरू...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती से बारिश का आंकड़ा माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय