अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहर :डॉ पुष्कर मिश्र

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय द्वारा विशेष प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय द्वारा पुस्तकालय में संरक्षित दुर्लभ एवं ऐतिहासिक कलाकृतियों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्घाटन रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के निदेशक डॉ० पुष्कर मिश्र द्वारा दरबार हॉल में किया गया।

इस अवसर पर प्रदर्शनी में पुस्तकालय एवं संग्रहालय में संरक्षित विभिन्न दुर्लभ कलाकृतियों,पांडुलिपियों,चित्रों तथा ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ० पुष्कर मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय न केवल ज्ञान एवं शोध का प्रमुख केंद्र है,बल्कि यह भारतीय संस्कृति,कला एवं इतिहास की अमूल्य धरोहरों को संरक्षित रखने का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा इतिहास के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कहा कि संग्रहालय किसी भी समाज को उसकी विरासत याद दिलाने के लिए बनाया जाता है और हमारे पास जो संग्रह है,विशेषकर जो पांडुलिपियाँ हैं,वे केवल पुस्तकालय की वस्तुएँ नहीं,बल्कि संग्रहालय की वस्तुएँ हैं।

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध ये खबर भी पढ़े : चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

पुस्तकालय के संग्रह में हज़रत अली या इमाम अली के हाथ की लिखी हुई कुरान है जिसकी पूरे विश्व में केवल दो प्रतियाँ हैं—एक हमारे पास है और एक इराक में है।यह ऊँट की खाल पर लिखी हुई है।इसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती,इसलिए इसे अमूल्य कहा जाता है।उसी प्रकार से हमारे पास वाल्मीकि रामायण है,जो पर्सियन भाषा में है,मंगोलिया का इतिहास है,पंचतंत्र है।इन सबकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।अगर कहीं कोई कमी दिखाई देती है,तो उसको दूर करना या संबंधित व्यक्ति को बताना कि इसमें यह कमी रह गई है और इसे ठीक किया जाए।संग्रहालय में रखी किसी भी वस्तु को “लाइव स्टॉक” कहा जाता है क्योंकि ये सजीव होती है,इनमें हमारी संस्कृति,हमारा इतिहास संरक्षित है।

कहा कि हामिद मंज़िल और रंग महल को हम संग्रहालय के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।यह हम सबके सहयोग से ही संपन्न हो पाएगा।इसलिए अपनी जिम्मेदारी और अपने उत्तरदायित्व का एहसास करते हुए,हम अपने कार्य को ठीक प्रकार से करते रहे और इसी दिशा में आगे बढ़ें।हम सबको इस बात का गर्व है कि विश्व प्रसिद्ध रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के हम सब सदस्य हैं,परिवार हैं,और यहाँ कार्य कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

छात्रों पर लाठी नही चलाना चाहते थे पुलिसकर्मी, लेकिन IPS ने कहा नौकरी नही करनी है क्या

पटना: पटना में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने जमकर विरोध...
बिहार 
छात्रों पर लाठी नही चलाना चाहते थे पुलिसकर्मी, लेकिन IPS ने कहा नौकरी नही करनी है क्या

संपादकीय: युवा-विरोधी प्रधानमंत्री? सवाल युवाओं के भविष्य का

शिक्षा व्यवस्था की गहरी बीमारी का परिचायक  पूरे देश में हाल ही में राजधानी की सड़कों पर जो राजनीतिक और...
विचार मित्र 
संपादकीय: युवा-विरोधी प्रधानमंत्री? सवाल युवाओं के भविष्य का

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली । देश भर में चल रहे छात्र आंदोलनों और बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
 पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

लखनऊ उत्तर विधायक डा. नीरज बोरा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों संग मार्च में हुए शामिल लखनऊ। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

पत्रकार समाज और परिवार से किया सहयोग का आह्वान लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस...

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

यह केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल भी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ