प्लास्टिक की बाल्टी और मग को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
प्लास्टिक की बाल्टी और मग:प्लास्टिक की बाल्टी और मग का इस्तेमाल नहाने से लेकर साफ़ सफाई के लिए हर घर में किया जाता है। लगातार इस्तेमाल की वजह से बाल्टी और मग अक्सर दाग धब्बे दिखाई देते हैं। पानी के सफेद दाग भी बहुत ज़्यादा ज़िद्दी होते हैं जो जल्दी निकलते नहीं हैं। ऐसे में इस वजह से प्लास्टिक की बाल्टी और मग बेहद भद्दे और गंदे दिखाई देते हैं। हालांकि लोग सफाई करते हैं लेकिन वे जल्दी साफ नहीं होते हैं। अगर आप भी प्लास्टिक की बाल्टी और मग को चमकाना चाहते हैं तो इन कुछ नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नुस्खे दाग धब्बे हटाने में वाकई बेहद कारगर होते हैं।
प्लास्टिक की बाल्टी को चमकाने के टिप्स:
बेकिंग सोडा पेस्ट: बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं, मग और बाल्टी की दाग वाली जगहों पर ये पेस्ट लगाएं। पेस्ट को 10-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर नरम स्पंज से धीरे-धीरे पोंछें और पानी से धो लें।
नींबू और नमक: प्लास्टिक की बाल्टी और मग के दाग धब्बों को हटाने के लिए नींबू और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाल्टी के अंदर नींबू का रस और नमक डालें और फिर उसी नींबू को मग और बाल्टी पर रगड़ें, फिर स्पंज से साफ करें और फिर सादे पानी से धोएं। उसके बाद एक घंटे के लिए सीधी धूप में रख दें। धूप दाग हटाने और ताज़गी लाने में मदद करती है।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड का पेस्ट: प्लास्टिक के बाल्टी और मग में अगर जिद्दी दाग लग गए हैं तो उन दाग धब्बों को हटाने के लिए, आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एकदम पतला घोल बनाएं और उस घोल में को वैसे ही एक दो घंटे तक रहने दें। तय समय के बाद सॉफ स्पंज से घिसे और फिर सादे पानी से धोएं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
प्लास्टिक का बाल्टी और मग इस्तेमाल के तुरंत बाद धो लें ताकि दाग कम लगें। नरम स्पंज, मुलायम कपड़े या माइक्रोफ़ाइबर पैड का इस्तेमाल करें। स्टील वूल, खुरदुरे पैड, खुरदुरे स्क्रबर और कड़े ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल न करें। गुनगुने पानी और हल्के डिश सोप का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक पर क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल न करें इससे प्लास्टिक खराब हो सकता है या निशान रह सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
