कौड़ियों के भाव वाले इन शेयरों ने 3 महीने में दिया 80% तक का बंपर रिटर्न

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पेनी स्टॉक्स की दहाड़ : घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालातों की वजह से बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतें और भारतीय रुपये में चल रही गिरावट, बाजार को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, बाजार में गिरावट के इस दौर में ऐसी भी कई कंपनियां हैं, जिनके शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। यहां आपको उन पेनी स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बीते 3 महीनों में 80 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न दिया है।

कम कीमत की वजह से निवेशकों का ध्यान खींचते हैं पेनी स्टॉक्स
पेनी स्टॉक्स अपनी कम कीमत और ज्यादा रिटर्न की संभावना के कारण निवेशकों का ध्यान खींचते रहते हैं। हालांकि, इनमें काफी ज्यादा रिस्क होता है। कम लिक्विडिटी, बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव और सीमित पारदर्शिता की वजह से इनमें भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

USG Tech Solutions
बीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी सर्विस मैनेजमेंट कंपनी USG Tech Solutions के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 80.42 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 4.89% की तेजी के साथ 13.73 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, सर्राफा बाजार में जोरदार गिरावट ये खबर भी पढ़े : सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, सर्राफा बाजार में जोरदार गिरावट

Penny Stocks, best Penny Stocks, share price, top stocks to buy, nifty 50
IMAGE SOURCE : BSE
बीएसई के आंकड़े
Panafic Industrials
नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Panafic Industrials के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 72.41 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 1.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

ट्रंप की सरकार फिर फोड़ सकता है 'टैरिफ बम', भारत व 50 देशों पर लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ ये खबर भी पढ़े : ट्रंप की सरकार फिर फोड़ सकता है 'टैरिफ बम', भारत व 50 देशों पर लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ

Tirupati Innovar
टायर बनाने वाली कंपनी Tirupati Innovar के शेयरों ने बीते 3 महीनों में 65.53 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 4.98 प्रतिशत की उछाल के साथ 9.70 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

NHC Foods
कृषि उत्पाद बनाने और निर्यात करने वाली कंपनी NHC Foods के शेयरों का भाव पिछले 3 महीनों में 63.75 प्रतिशत चढ़ा है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.77 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1.31 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Empower India
Empower India के शेयरों ने अपने शेयरहोल्डरों को पिछले 3 महीने में 50.35 प्रतिशत का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.12 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची, मध्यप्रदेश से महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कर्नाटक और मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों...
राज्य  मध्य प्रदेश 
राज्य सभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची, मध्यप्रदेश से महेश केवट को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

मप्र से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे महेश केवट, आज जमा करेंगे नामांकन

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने इस सीट के लिए...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे महेश केवट, आज जमा करेंगे नामांकन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने तमीम इकबाल, पारदर्शिता और सुधार का किया वादा

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का नया अध्यक्ष चुन...
खेल 
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने तमीम इकबाल, पारदर्शिता और सुधार का किया वादा

शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गत माह आए तूफान से ध्वस्त हुई विद्युत लाइनों के कारण नलकूप ठप...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के पिंडोरवा गांव के निकट सहजनी मार्ग पर निराश्रित गोवंशों की समस्या लगातार बनी हुई है।...
उत्तर प्रदेश 
गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश