लखनऊ : महिला के साथ छेड़छाड़ का आराेपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। तत्काल अभियुक्त को उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए हैं।

गाजीपुर थान पुलिस ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छह जून को गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ऑटो चालक एवं उसके साथी ने छेड़छाड़ की। विरोध में आरोपितों ने महिला से मारपीट एवं गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित द्वारा उसे रिंग रोड स्थित सेक्टर-25 के पास सड़क पर फेंक देने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गाजीपुर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना स्थानीय पुलिस एवं लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम टीम को संयुक्त रूप से घटना के अनावरण के लगाया गया।

सीएम योगी ने गोंडा को दी 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं की सौगात ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी ने गोंडा को दी 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं की सौगात

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सुरागों के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्त सुमित कश्यप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने इस घटना में अपने साथी सनी उर्फ शनि कश्यप की संलिप्तता बताई, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे।07 जून को गाजीपुर पुलिस एवं लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम व सर्विलांस टीम क्षेत्र के सर्वोदय नगर बंधा रोड पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त महिला से मारपीट के मामले फरार चल रहा सीतापुर निवासी शनि कश्यप घटना में प्रयुक्त ऑटो से कल्याण अपार्टमेंट की ओर से शक्ति नगर ढाल की तरफ आ रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्पित राज' को बैज लगाकर और किट प्रदान कर किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्पित राज' को बैज लगाकर और किट प्रदान कर किया गया सम्मानित

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा और ऑटो अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गया। इसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, आत्मरक्षार्थ पुलिस की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शनि कश्यप के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को इलाज के लिए राजधानी के बलरामपुर अस्पताल भेजा। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए हैं। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पुलिस परिवार के बच्चों ने बढ़ाया जनपद का गौरव ये खबर भी पढ़े : मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पुलिस परिवार के बच्चों ने बढ़ाया जनपद का गौरव

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

पीथमपुर में हेलियन लगाएगी पहली भारतीय विनिर्माण इकाई, मुख्यमंत्री करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल। विश्व की अग्रणी कंज्यूमर हेल्थकेयर कंपनी हेलियन मध्य प्रदेश के पीथमपुर स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में भारत की पहली...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर में हेलियन लगाएगी पहली भारतीय विनिर्माण इकाई, मुख्यमंत्री करेंगे भूमि-पूजन

खेत में शौच के लिए गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ियांवा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खेत में शौच के लिए गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

बांग्लादेश वनडे श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मार्श और हेड बाहर, इंगलिस बने कप्तान

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले बड़ा झटका लगा है।...
खेल 
बांग्लादेश वनडे श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मार्श और हेड बाहर,  इंगलिस बने कप्तान

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

उत्तर प्रदेश

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

खेत में शौच के लिए गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ियांवा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खेत में शौच के लिए गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

दुष्कर्म से जन्मा बच्चा कलंक नहीं, उसे भी मिले सम्मान और बराबरी का अधिकार : इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि दुष्कर्म से जन्मा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दुष्कर्म से जन्मा बच्चा कलंक नहीं, उसे भी मिले सम्मान और बराबरी का अधिकार : इलाहाबाद हाईकोर्ट